फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A 13 year old teenager misdeed a seven year old girl in Nigohi Shahjahanpur.

13 साल के किशोर ने की दरिंदगी: घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, टॉफी खिलाने के बहाने ले गया था घर

Fri, 27 May 2022 09:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, निगोही (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, निगोही (शाहजहांपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 27 May 2022 09:41 PM IST
सार

शाहजहांपुर के निगाही थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोर ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। किशोर बच्ची को टॉफी खिलाने का लालच देकर घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि लड़के के परिजनों ने उसे सबक सिखाने के बजाय पीड़िता की मां से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
A 13 year old teenager misdeed a seven year old girl in Nigohi Shahjahanpur.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ दरिंदगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें 13 वर्षीय किशोर ने एक सात साल की बच्ची के साथ हैवानित की। आरोप है कि किशोर के परिजनों ने अपने बेटे को सबक सिखाने के बजाय पीड़िता की मां के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घटना आठ मई की शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की एक बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। उसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक 13 साल का किशोर बच्ची को टॉफी खिलाने का झांसा देकर अपने घर ले गया। घर में ले जाकर उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची के न दिखने पर उसकी मां उसे ढूंढ़ने लगी। रास्ते में उसे बच्ची दिखाई दी। बच्ची ने मां को मामले की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पीड़िता की मां जब आरोपी किशोर के घर शिकायत करने पहुंची तो परिजन झगड़ा करने लगे। पीड़िता की मां का कहना है कि किशोर के परिजन अपने लड़के की गलती मानने की जगह उससे मारपीट करने लगे। शुक्रवार को थाने पहुंची पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed