फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सुरेश खन्ना का जिले भर में जगह-जगह स्वागत

सुरेश खन्ना का जिले भर में जगह-जगह स्वागत

Mon, 28 Jul 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Mon, 28 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
- विधानमंडल में भाजपा दल के नेता बनने के बाद पहुंचे ग्रामीण इलाकों में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। विधानमंडल में भाजपा दल के नेता बने शहर विधायक सुरेश खन्ना कांठ (मुरादाबाद) आंदोलन और दूसरे कार्यक्रमों से निवृत्त होने के बाद रविवार को जिले के कई कस्बों में पहुंचे। इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।
तिलहर। पुरानी गल्ला मंडी स्थित पूर्व चेयरमैन व भाजपा नगराध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में सुरेश कुमार खन्ना ने राजनीति की विकृत छवि को सुधार कर कार्यकर्ताओं से जनता के दुख दर्द में शामिल होने और उनकी मदद करने का आहवान किया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता संतकुमार अग्रवाल, आनंद सहाय, राकेश मिश्र, राम लड़ैते कुशवाहा ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्यामलता वर्मा के पति विनोद वर्मा व पालिका सदस्य मोहित गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्याम रस्तोगी, रोहित साहू, चिम्मन लाल गंगवार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलान। बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने कलान सीमा पर पहुंचने पर खन्ना का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद खन्ना ने पटना शिव मंदिर पहुंचकर घंटा चढ़ाया और पूजा अर्चना की। स्वागत करने वालों में पूर्व ब्लाक प्रमुख गेंदनलाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, सुधाकर गुप्ता, हरेनारायण गुप्ता, रामवीर यादव, राजेश गुप्ता, अशोक यादव, बसंती गुप्ता, अनुज गुप्ता, मोहित राजा, राजीव गुप्ता उर्फ कल्लू आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं क्षेत्र के वाराकलां में भी राजकुमार गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलाघाट पुल पर पहुंच कर श्री खन्ना और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री यादव को फूल मालाओं से लाद दिया। उत्साहित कार्यकर्ता गगन भेदी नारे लगाते हुए उन्हें भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायन गुप्ता छुट्टन भैया के आवास पर लाये। यहां विधान मंडल नेता श्री खन्ना व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्रपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पाल सिंह यादव ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है, जब जिले का नेता प्रदेश की सबसे ऊंची कुर्सी पर बैठकर जिले में विकास की गंगा बहायेगा। स्वागत करने वालों मे प्रेमनरायन गुप्ता, रमाकांत मिश्र, बृजेश गुप्ता, राकेश पांडेय, अखिलेश गुप्ता, शिवराम अगिभनहोत्री, रविनेश गुप्ता आदि प्रमुख थे।

जलालाबाद। बरेली रोड स्थित भारत टैंट हाउस प्रांगण में आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम में श्री खन्ना ने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने को जरूरत पड़े तो कार्यकर्ता धरना और प्रदर्शन का सहारा लें, पार्टी पदाधिकारी पूरी तरह से उनके साथ है। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने गंगा मंदिर के पास खन्ना का जोरदार स्वागत किया और जुलूस के रूप में उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले गए। इस मौके पर मनेंद्र गुप्ता, मलिखान सिंह लोधी, दिनेश सिंह राठौर, केपी सिंह, पवन गुप्ता, कृष्ण मुरारी, राजवीर सिंह, तिन्नू बाबू गुप्ता, विष्णु गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed