फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लगातार घट रहा है रामगंगा का जलस्तर

लगातार घट रहा है रामगंगा का जलस्तर

Mon, 28 Jul 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Mon, 28 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
लाखों रुपये की संपत्ति बाढ़ की भेंट चढ़ी
विज्ञापन

- मौसम की पहली बाढ़ में ही सबसे अधिक नुकसान गांव मौजमपुर और पहरूआ बड़ा में हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। रामगंगा का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। नालों के सहारे खेतों और गांवों में भरा बाढ़ का पानी नदी में लौट रहा है। नदी के घटने के साथ ही गांव मौजमपुर व पहरूआ में भू-कटाव भी तेज हो गया है। लोग अपनी घर गृहस्थी के साथ ही तोड़े गए मकान की ईंट, दरवाजे, सरिया आदि सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं।
मौसम की पहली बाढ़ में ही सबसे अधिक नुकसान गांव मौजमपुर व पहरूआ बड़ा में हुआ है। गांव के विनोद वर्मा ने कहा कि मकान बनवाने में कभी इतने लेबर नहीं चले जितने जेसीबी से मकान तोड़ने में। हर साल बाढ़ और सूखे की स्थिति से निबटना इस क्षेत्र के लोगों की नियति बन गई है। रामगंगा के तटवर्ती गांवों में बाढ़ से किसान बर्बाद हो गया है, तो बारिश न होने से बने सूखे के हालात से किसान पंपसेट से खेतों में पानी भरकर धान की रोपाई करते हैं। नदी से दूर के किसानों में भी बाढ़ का भय सता रहा है। भारी लागत और मेहनत से तैयार की जा रही धान की फसल कहीं दुबारा बाढ़ के आ जाने से नष्ट न हो जायें। हालांकि मिर्जापुर, कुतुलूपुर, गुलड़िया, इस्माइलपुर आदि गांवों की काफी फसलें इसी बाढ़ में डूबने से नष्ट हो गईं हैं।
विज्ञापन

वर्षों से बाढ़ से बचाव के लिए इस क्षेत्र के लोग धरना-प्रदर्शन जनप्रतिनिधियों और जिले के आला अफसरों के द्वार खटखटा चुके हैं, किंतु किसी ने भी आश्वासन के सिवाय बाढ़ से बचाव के लिए कुछ भी नहीं किया है। इस बार भी जिले के अफसर बाढ़ क्षेत्र के भ्रमण के नाम पर पिकनिक जैसा आनंद लेकर लौट गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed