{"_id":"123-97544","slug":"Shahjahanpur-97544-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद किशोरी से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद किशोरी से गैंगरेप
Shahjahanpur
Updated Thu, 10 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से किशोरी को छुड़ाया
- शिकायत करने पर किशोरी के पिता को थाने में बैठाया
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी का मंगलवार की शाम दो युवकों ने अपहरण कर थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककरा के एक मकान में बंधक बनाकर गैंगरेप किया। इस बीच किसी तरह चचेरे भाई को पता चल गया तो उसने पुलिस को बताया। पुलिस ने मकान पर पहुंचकर किशोरी को मुक्त कराया, मगर युवक भाग निकले। पुलिस पर आरोप है कि किशोरी के पिता पर मामले में समझौता करने का दबाव बनाते हुए उन्हें थाने में ही बैठा लिया गया। तब भुक्तभोगी किशोरी ही एएसपी सिटी से जाकर मिली। इसके बाद थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए।
रोजा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 16 वर्षीय किशोरी का कहना है कि वह मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे खेत पर अपने परिवार वालों को खाना देने जा रही थी। तभी गांव के युवक बलराम ने थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककरा में रहने वाले अपने रिश्तेदार रूपराम के साथ उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। फिर उसे रूपराम के मकान पर ले जाया गया। किशोरी का कहना है कि वहां बंधक बनाकर हथियारों के बल पर उसके साथ गैंगरेप किया। इस बीच किसी तरह किशोरी के चचेरे भाई को ग्रामीणों से अपहरण के बारे में पता चल गया। तब उसने इसकी शिकायत रोजा थाने में की। पुलिस ने बुधवार सुबह किशोरी को रूपराम के मकान से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक उस समय दोनों युवक वहां नहीं थे। आरोप है कि इसके बाद रोजा थाने में रिपोर्ट लिखाने के लिए जब पिता पहुंचा तो पुलिस ने आरोपियों से समझौता कराने के इरादे से उसे थाने में बैठा लिया। तब किशोरी एएसपी सिटी से जाकर मिली। थाना पुलिस ने एएसपी सिटी को बताया कि वह तो रिपोर्ट लिखने को तैयार थे, मगर किशोरी के पिता ने अपनी पत्नी से कुछ बात करने के बाद दोबारा आने की बात कही थी। फिर तहरीर ही नहीं दी। ऐसे में एएसपी सिटी ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट लिख ली गई है, जिसमें अपहरण और बलात्कार की धाराओं के साथ ही पॉक्सो एक्ट लगाया गया है। किशोरी को बृहस्पतिवार को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
किशोरी की शिकायत पर मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।
-एपी सिंह, एएसपी सिटी