फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   महिला ने फांसी लगाकर दी जान

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 09 Jul 2014 05:34 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Wed, 09 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
पति के छोड़ने के बाद डिप्रेशन में थी
विज्ञापन

- सुसाइड नोट में महिला ने स्वयं को जिम्मेदार ठहराया
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला अलीजई में मंगलवार की सुबह एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति के छोड़ने के बाद महिला डिप्रेशन में थी। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।

लखीमपुर खीरी के गोला गोकरणनाथ में रहने वाली 38 वर्षीय अंजना सिंह की 14 साल पहले सीतापुर के सिंधौली कस्बा के विजय सिंह से शादी हुई थी। कुछ समय बाद ही विजय सिंह ने अंजना को छोड़ दिया था। इसके बाद अंजना ने शिकोहाबाद के एके सिंह से छह साल पहले शादी कर ली थी। शादी से पहले एके सिंह ने बताया था कि उनकी पत्नी की मौत हो गई और उनके छोटे बच्चे हैं। शादी के बाद अंजना ससुराल पहुंची तो पता लगा कि एके सिंह के जवान संतानें हैं। इसी बात को लेकर अंजना और उसके पति में अनबन रहने लगी। चार साल पहले एके सिंह ने अंजना को छोड़ दिया। इसके बाद वह अपनी बड़ी बहन अमिता सिंह के घर शहर के मोहल्ला अलीजई में रहने लगी थी। उसने कोर्ट में भरण-पोषण के लिए मुकदमा दाखिल किया था। पति से साथ चल रही मुकदमेंबाजी को लेकर अंजना डिप्रेशन में रहती थी। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे अंजना ने अपना कमरा बंद करके दुपट्टे से पंखे में लटकर फांसी लगा ली। बहन अमिता सिंह ने खिड़की से अंजना को फांसी से लटकते हुए देखा तो इसकी सूचना गोला गोकरणनाथ में रहने वाले अपने भाई आलोक सिंह को दी। आलोक सिंह यहां पहुंचकर सदर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमरे में मिले सुसाइड नोट में अंजना ने लिखा कि ‘हम अपनी जिंदगी से परेशान हो गए हैं इसलिए हम आत्महत्या करने जा रहे हैं इसका कोई जिम्मेदार नहीं है।’ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed