{"_id":"123-96914","slug":"Shahjahanpur-96914-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने मैजिक लूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने मैजिक लूटी
Shahjahanpur
Updated Mon, 30 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शनिवार को जलालाबाद रोड पर नहर कोठी के पास हुई वारदात
- पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की
अमर उजाला ब्यूरो
कांट। जलालाबाद रोड पर नहरकोठी के पास शनिवार की रात बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर टाटा मैजिक लूट ली। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थाना निगोही क्षेत्र के गांव घुसगवां में रहने वाले सुरेश सिंह शनिवार को अपनी टाटा मैजिक से कुछ सामान लेकर जलालाबाद गए थे। शाम करीब आठ बजे वह जलालाबाद से वापस आ रहे थे। रास्ते में जलालाबाद रोड पर नहर कोठी के पास उनकी गाड़ी की लाइट खराब हो गई। नहर कोठी के पास सड़क किनारे गाड़ी लगाकर सुरेश लाइट सही करने लगे। इस दौरान चार असलहाधारी बदमाशों ने सुरेश को दबोच लिया। दो बदमाश बंधक बनाकर सुरेश को खेत में ले गए। जहां बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांधकर खेत में डाल दिया। बाकी बचे दो बदमाश गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। किसी तरह बंधन मुक्त होकर सुरेश थाने पहुंचा और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुुकदमा दर्ज कर लिया है।