फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लेखपाल ने पत्नी को गोली मारकर घायल किया, बंदी

लेखपाल ने पत्नी को गोली मारकर घायल किया, बंदी

Wed, 25 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Wed, 25 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
दूसरी महिला से संबंधों के शक में चल रहा विवाद
विज्ञापन

खुद भी हुआ लहूलुहान, बोला-पत्नी और बच्चों ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। पति-पत्नी और वो को लेकर शुरू हुए झगड़े एक लेखपाल ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। पीठ में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गई। इससे पहले महिला और बच्चों ने लेखपाल को पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने लेखपाल को गिरफ्तार करके जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखपाल प्रेमपाल तिलहर तहसील के खुदागंज क्षेत्र के इटौआ हल्के में तैनात है। मूलत: वह उसावां (बदायूं) थाना क्षेत्र के गांव अजधर मई का रहने वाला है। परिवार के साथ वह कई वर्षों से यहां मोहल्ला हिंदूपट्टी में किराए पर रह रहा है। आए दिन पत्नी और बच्चों से विवाद होता रहता था। मंगलवार को दोपहर बाद पत्नी और बच्चों से प्रेमपाल से विवाद के बाद मारपीट होने लगी। तभी प्रेमपाल ने संदूक में रखी अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी। गोली पत्नी शांति की पीठ में लगा और वह वहीं गिर गई। सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाल रूमसिंह यादव ने महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. अभिनव पांडे ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद 108 सेवा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी दोपहर को उसे बरेली भेज दिया गया। उधर, मारपीट में घायल आरोपी लेखपाल प्रेमपाल मौर्य को सीएचसी ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया और फिर थाने ले जाया गया। पुलिस ने बंदूक कब्जे में ले ली है। पुलिस ने उसके 18 वर्षीय बेटे मोनू की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

00
प्रमोशन से पहले हुआ निलंबन
एसडीएम और सीओ ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। प्रेमपाल के घर से सरकारी अभिलेख अपने कब्जे में लेकर तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया है। प्रेमपाल का अगले माह प्रमोशन होना था। अब इस घटना और फिर निलंबन से उसे प्रमोशन में दिक्कत होगी। प्रेमपाल का नाम प्रमोशन की सूची में सबसे ऊपर था और उसे राजस्व निरीक्षक बनाने की संस्तुति भी की गई थी। अगले महीने उसे आरआई चार्ज मिलना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
एसडीएम ने भी कराई थी सुलह
आरोपी लेखपाल के पत्नी और बच्चों से विवाद के चलते एसडीएम भगवानदीन वर्मा ने तीन माह पूर्व ही सुलह कराई थी। पत्नी, बच्चों को दस हजार रुपये प्र्रतिमाह खर्चा देने और मकान किराया देने की सहमति बनी थी। प्रेमपाल खर्चा दे रहा था।
000
रोज-रोज मारपीट से तंग आ चुका था
आरोपी लेखपाल प्रेमपाल का कहना है कि वह मारपीट और गाली गलौच से तंग था। पत्नी को दस हजार रुपये खर्चा और 1200 रुपये मकान किराया भी देता था। मंगलवार को जब परिवार वाले उसे पीट रहे थे तो उसने हवाई फायर करने की कोशिश की, किंतु छीना झपटी में फायर हो गया और पत्नी के गोली लग गई।

00
एक महिला को लेकर है विवाद
आरोपी की पुत्री रवीना और मोहल्ले के कुछ लोगों का कहना है कि लेखपाल और उसके परिजनों के बीच कांट की एक महिला को लेकर अक्सर विवाद रहता है। परिजन उसे सख्त नापसंद करते थे और आरोपी को उससे दूरी बनाए रखने को कहते थे। पड़ोसियों के अनुसार लेखपाल से उसके परिजन मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed