फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मिर्जापुर और बाराकलां के व्यापारियों ने रखा बंद

मिर्जापुर और बाराकलां के व्यापारियों ने रखा बंद

Tue, 24 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Tue, 24 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कलान में कर्फ्यू जैसे हालात
मेन:

क्रासर:
हर बार फेल हुई व्यापारियों और अधिकारियों की वार्ता
अमर उजाला ब्यूरो
कलान। व्यापारियों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने और कलान थानाध्यक्ष के लिए हटाने की मांग को लेकर कस्बे का बाजार सोमवार को भी पूरी तरह बंद रहा। कस्बे में कर्फ्यू जैसे हालात रहे। इस बीच व्यापारी समाज और प्रशासन के बीच वार्ता का क्रम भी जारी रहा।
तीन दिन पूर्व किराना व्यापारी सचिन गुप्ता के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट के बाद पथराव और आगजनी करने पर पुलिस ने व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। इससे नाराज व्यापारियों ने कस्बा का बाजार बंद करने का ऐलान कर दिया। बाजार बंदी को लेकर प्रशासन की बेचैनी और बढ़ गई है। बाजार खुलवाने के लिए व्यापारी नेताओं से वार्ता के कई चक्र चले, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसी क्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष मटरेलाल गुप्ता की एसडीएम जलालाबाद हरिशंकर शुक्ला से हुई वार्ता हुई, जिसमें श्री गुप्ता ने दो टूक कह दिया कि व्यापारी समाज पर दर्ज मुकदमा वापस होने और कलान थानाध्यक्ष को हटाने के बाद ही बाजार खोला जाएगा। उधर, व्यापारियों ने बाराकलां में भी बाजार बंद रखा।
विज्ञापन

000
पानी तक को तरसे अधिकारी और पुलिस
बाजार बन्द होने चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से जूझ रहे पुलिसकर्मी ठंडे पानी और चाय तक को तरसते रहे। गर्मी से अकुलाए पुलिस और पीएसी के जवान घरों से पानी मांगकर पीते रहे। वहीं थाने में बैठे अधिकारियों को पास के कस्बा उसावां और जलालाबाद से भी पानी मंगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


000

मिर्जापुर में बाजार बंद कर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
मिर्जापुर। कलान के व्यापारियों की पिटाई के बाद दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों में पुलिस की भूमिका एक पक्षीय बताते हुए यहां के व्यापारियों ने भी सोमवार को बाजार बंद कर रखा। कलान प्रकरण में लामबंद हुए व्यापारियों ने पुलिस के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने एक स्वर से कलान व्यापारियों के विरूद्ध दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लिए जाने तथा व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले कलान थानाध्यक्ष नगदू यादव सहित आरोपी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
मिर्जापुर में बाजार बंदी की सूचना पर कलान के पूर्व ब्लाक प्रमुख गेंदनलाल गुप्ता ने तमाम व्यापारियों के साथ यहां आकर आंदोलन कर रहे व्यापारियों का उत्साहवर्धन किया। पूर्व प्रमुख श्री गुप्ता ने कहा कि यदि शीघ्र ही व्यापारियों के विरूद्ध दर्ज मुकदमें वापस नहीं लिये गए, तो पूरे जिले में बाजार बंदी हो जाएगी, इसके लिए जिले के व्यापारी नेता लगातार संपर्क में हैं।
प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा सर्राफ, सतीश वैश्य, छुट्टन गुप्ता, बृजेश गुप्ता, रविनेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, पंकज गुप्ता, विशाल जौहरी, शैलेंद्र कुमार सिंह, अनुराग गुप्ता, आनंद प्रकाश गुप्ता, यशपाल सिंह,अखिलेश गुप्ता, गणेश देव मिश्र, सत्येन्द्र गुप्ता आदि शामिल रहे।
000
मिर्जापुर में बंदी रही अभूतपूर्व
मिर्जापुर में यह पहला मौका है जब बाजार पूरी तरह बंद रहा। दवा की दुकानें भी बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोगियों के तीमारदार डाक्टरों के पर्चे लिए दवा के लिए भटकते रहे।
0000
कलान घटना की भाजपाइयों ने की निंदा
मिर्जापुर। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण गुप्ता उर्फ छुट्टन भइया, महामंत्री रविनेश गुप्ता, प्रान्तीय परिषद के सदस्य सतीश वैश्य, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक बृजेश गुप्ता ने कलान पुलिस के कृत्य की घोर निंदा करते हुए व्यापारियों की लड़ाई में कंधा से कंधा मिलाकर साथ देने की बात कही।
0000
फोटो 18 में है।
कलान प्रकरण:
जलालाबाद तहसील में व्यापारियों का जोरदार प्रदर्शन
0 व्यापारियों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने और एसओ को तत्काल हटाने की मांग
0 मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया
जलालाबाद। तीन दिन पहले कलान में हुए बवाल को लेकर यहां के व्यापारी भी लामबंद हो गए हैं। सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने कलान प्रकरण को लेकर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। ज्ञापन में कलान के व्यापारियों पर दर्ज हुए मुकदमें वापस लेने तथा एसओ को हटाये जाने की मांग की शामिल की गई है।
पूर्व में इन व्यापारियों की दीपशिखा कांपलेक्स में हुई बैठक में संगठन के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि कलान में पुलिस तथा प्रशासन द्वारा व्यापारियों पर जो उत्पीड़न किया जा रहा है वह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मुद्दे पर पूरे प्रदेश का व्यापारी एकजुट हैं। बैठक में अन्य लोगों ने भी विचार रखे। इसके बाद सभी नारेबाजी करते हुये तहसील पहुंचे और एसडीएम की गैरमौजूदगी में तहसीलदार बीडी गंगवार को ज्ञापन दिया।

इस दौरान अजय पांडेय, विजय मिश्रा, मनोज टाटा, अशोक कश्यप, आकाश गुप्ता, देव नारायण गुप्ता, सुधीर मिश्र, कमलेश गुप्ता, दिलदार हुसैन, राजेश कुमार, अजीत गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed