{"_id":"123-96515","slug":"Shahjahanpur-96515-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने ग्रामीण से 10 हजार लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने ग्रामीण से 10 हजार लूटे
Shahjahanpur
Updated Tue, 24 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव कमरूआ के पास सोमवार की शाम बदमाशों ने एक ग्रामीण को रास्ते में घेरकर दस हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने ग्रामीण को चाकू मारकर घायल कर दिया।
गांव में रहने वाले रामबाबू सोमवार को अपने रिश्तेदार की यहां जरूरत पड़ने पर दस हजार रुपये देने गए थे। रिश्तेदार का काम चल जाने पर उन्होंने रामबाबू से रुपये नहीं लिए। शाम करीब आठ बजे रामबाबू पैदल गांव में जा रहा था। गांव के बाहर चार बदमाशों रामबाबू को रास्ते में घेरकर दस हजार रुपये लूट लिए। लूट का विरोध करने एक बदमाश ने रामबाबू पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में रामबाबू की तरफ चार लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
