फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दुर्गा इंक्लेव कॉलोनी में दबंगों ने की फायरिंग

दुर्गा इंक्लेव कॉलोनी में दबंगों ने की फायरिंग

Tue, 24 Jun 2014 05:34 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Tue, 24 Jun 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग की घटना से कॉलोनी में व्याप्त दहशत
विज्ञापन

- हथौड़ा बुजुर्ग गांव के लोगों ने शनिवार की रात कॉलोनी में की फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग स्थित दुर्गा इंक्लेव कॉलोनी में दबंगों ने लाइसेंसी असलहों से जमकर फायरिंग की। विरोध करने पर दबंगों ने निशाना बनाते हुए कॉलोनी के एक व्यक्ति पर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से पिस्टल का एक जिंदा कारतूस और नौ खोखे बरामद हुए हैं। तीन दबंगों के खिलाफ रोजा थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कॉलोनी में रहने वाले सर्वेश शर्मा की तरफ से लिखाई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे गांव हथौड़ा बुजुर्ग में रहने वाले धीरेंद्र उर्फ धीरज शुक्ला, राजू शुक्ला, विजय शुक्ला शराब के नशे में कॉलोनी में घुस आए। तीनों ने कॉलोनी में टहल रहीं महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। कॉलोनी के लोगों के विरोध करने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लाइसेंसी असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। हमले में कॉलोनी के सर्वेश शर्मा बाल-बाल बच गए। दबंगों ने करीब दस राउंड फायर किए। फायरिंग की घटना से कॉलोनी में दहशत फैल गई। कॉलोनी के लोग दरवाजा बंद करके अपने-अपने घरों में जा छुपे। सूचना पर पहुंची रोजा पुलिस को मौके से पिस्टल का एक जिंदा कारतूस और नौ खोखे बरामद हुए। मामले में सर्वेश शर्मा की तहरीर पर धीरेंद्र उर्फ धीरज शुक्ला, राजू शुक्ला और विजय शुक्ला के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन




फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ कॉलोनी में पहुंचे थे। घटनास्थल पर असलहों के खोखे बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरिराम त्रिपाठी, एसओ रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed