फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में गरजी भाजयुमो

बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में गरजी भाजयुमो

Sat, 14 Jun 2014 05:34 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sat, 14 Jun 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
- बाइक रैली निकाली, सदर चौराहे पर सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और दुराचार की बढ़ती घटनाओं को निशाने पर लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शुक्रवार को सूबे की सरकार पर जमकर गरजे। उन्होंने बाइक रैली निकालकर शहर में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया। बाद में सदर चौराहे पर नारेबाजी करके प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
प्रदर्शन के लिए भाजयुमो कार्यकर्ता मालखाना मोड़ स्थित कार्यालय में इकट्ठा हुए। वहां से जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान के नेतृत्व में बाइक से यूपी सरकार का पुतला लेकर और नारेबाजी करते हुए घंटाघर, मशीनरी मार्केट, बहादुरगंज होते हुए सदर चौराहा पहुंचे। वहां पुतले को आग के हवाले करके जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इससे पहले सभा में वक्ताओं ने बढ़ते अपराधों के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की नौकरशाही पर कमजोर पकड़ को जिम्मेदार ठहराया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंशुल चौहान ने कहा कि महिलाओं से दुराचार की घटनाओं पर रोक लगाने के बजाय सत्ता पक्ष के लोग बचकाने बयान देकर जनरोष की आग में घी डालने का काम कर रह हैं। भाजपा केनगर अध्यक्ष अनिल बाजपेयी बाण ने बिजली संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार का बदला जनता से ले रही है। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुनील सैनी और नगर महामंत्री आशीष मिश्रा ने कहा कि जनता 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा से इसका बदला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन सभी की रही सहभागिता
प्रदर्शन और पुतला दहन में अजीत चौहान, संजय गुप्ता, चंद्रबरन सिंह, विजय बाल्मीकि, अंकित गुप्ता, रोहित दीक्षित, सौरभ सक्सेना, संजीव सिंह, सचिन रस्तोगी, प्रीतम गुप्ता, नितिन मिश्रा, अमरदीप सक्सेना, अरविंद सिंह, लवकुश मिश्रा, सत्येंद्र कश्यप, अंशुल मिश्रा, तपोनिष्ठ, रजनीश बाजपेयी, राहुल गुप्ता, अंकुश गुप्ता, शोभित शुक्ला, विनय कुमार, संतोष कुमार, किशन पाल, सौरभ सिंह, ओपी चौहान, अभिषेक यादव आदि की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed