फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रेप के प्रयास के बाद भीड़ का गुस्सा फूटा

रेप के प्रयास के बाद भीड़ का गुस्सा फूटा

Sat, 14 Jun 2014 05:34 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sat, 14 Jun 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
चचेरी-तहेरी बहनों से दुकानदार ने किया था प्रयास, मौके से फरार
विज्ञापन

- थाने के नजदीक चाचा की फल की दुकान पर तोड़फोड़ कर लूटपाट
- चाचा के खड़े यूटिलिटी वाहन में लगाई आग, पुलिस ने बुझाई
- बाजार बंद, तनाव, थानों की पुलिस बुलाई गई, डीएम-एसपी पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
निगोही। कस्बे के गल्ला बाजार की एक दुकान पर जूते-चप्पल खरीदने आई किशोरवय चचेरी-तहेरी बहन से दुकानदार ने बलात्कार का प्रयास किया। दोनों बहनों में से एक को दुकानदार ने दुकान के अंदर खींचकर ले जाने की कोशिश की थी, तब दूसरी बहन ने विरोध किया। इस घटना का पता चलने पर लड़कियों के घरवालों के साथ अन्य लोगों ने आरोपी आजम को पकड़ने के लिए धावा बोला, मगर वह हाथ नहीं आया। इसके बाद भीड़ ने थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित आजम के चाचा की फल की दुकान तहस-नहस कर दी और पास खड़े यूटिलिटी वाहन ‘छोटा हाथी’ में आग लगा दी। इससे कस्बे में तनाव हो गया और बाजार बंद कर दुकानदार इधर-उधर हो गए।
ये किशोरियां कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर खिरिया पश्चिमी गांव की हैं। वे दोनों अकेली ही आई थीं। रिपोर्ट और घरवालों के अनुसार घटना शुक्रवार की है, मगर इसकी शुरुआत दो दिन पहले शुरू की भी चर्चा है। बताते हैं कि अपने पिता जहीर की दुकान पर ही बैठने वाला आजम उस समय अकेला ही था, जब दोनों बहनें पहुंची थीं। बाहर मुख्य दुकान से जुड़ी एक दुकान को जहीर और आजम स्टोर के रूप में इस्तेमाल करते हैं। बड़ी बहन को इसी दुकान में खींचकर ले जाने का प्रयास किया गया था। इस पर छोटी बहन ने दांतों से आजम के हाथ में काट लिया। इसके बाद दोनों बहनें भागकर बाहर आईं और शोर मचाया। भीड़ की शक्ल में पहुंचे गांव और कस्बे के लोगों ने आजम की तलाश करना चाही, मगर तब इन इरादों से वाकिफ हो चुका आजम समय रहते भाग निकला। उसकी दुकान का शटर बंद पाया गया। इसके बाद थाने पर किसी ने खबर दे दी गई तो कार्यवाहक थाना प्रभारी अनुज तिवारी सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने भी तलाश करने की कोशिश की, मगर वह नहीं मिला। वह भीड़ को शांत रहने की बात समझाकर थाने लौट गए।
विज्ञापन

भीड़ भी पुलिस के पीछे-पीछे थाने की ओर चल दी। जब वे लोग थाने से थोड़ा ही पहले पुराना बस स्टॉप के पास से गुजर रहे थे तो उनकी निगाह आजम के चाचा बड़े लल्ला की फलों की दुकान पर पड़ गई। बस फिर क्या, भीड़ का गुस्सा उसी दुकान पर उतर गया। जमकर तोड़फोड़ करने के बाद फल बिखेर दिए और साथ भी ले गए। पास में ही उनकी यूटिलिटी गाड़ी खड़ी थी, इससे बड़े लल्ला तरबूज ढोने का काम करता है। इसमें तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी गई। हंगामा होते समय तो पुलिस वहां नहीं थी, मगर कुछ ही मिनट में उसे भीड़ के कारनामे का पता चला तो दौड़कर पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले वाहन में लगी आग बुझाई। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लोगों को खदेड़ना भी पड़ा, कुछ लोगों के लाठियां भी लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ ही देर में पूरे
जिले में सनसनी
एक तो छेड़छाड़ के साथ ही बलात्कार के प्रयास की सनसनीखेज घटना और फिर उसकी प्रतिक्रिया से पैदा हुए तनाव की स्थिति को थाना पुलिस ने भांपा तो तत्काल कार्यवाहक थाना प्रभारी ने जिले के अधिकारियों को जानकारी दे दी। इसके बाद सीओ सदर संजय कुमार बीस मिनट में ही वहां पहुंच गए। आनन-फानन में सीओ सिटी राजेश्वर सिंह के अलावा सदर बाजार, बंडा, तिलहर, कटरा, पुवायां समेत कई थानों से भी फोर्स भेज दिया गया। इसके बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए।


डीएम-एसपी मीटिंग छोड़कर पहुंचे
घटना के वक्त डीएम अपर्णा यू और एसपी राकेश चंद्र साहू बरेली में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित मंडलीय बैठक में गए हुए थे। वहां वह मंडलायुक्त को घटना की जानकारी देने के बाद करीब एक बजे बरेली से चल दिए। सीधे दोनों वरिष्ठ अधिकारी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस बीच एडीएम प्रशासन शिवपूजन, एसपी देहात प्रबल प्रताप सिंह भी वहां पहुंच गए थे। बाद में इन अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया, जहां बलात्कार के प्रयास की घटना हुई थी और फिर वह दुकान देखी, जहां तोड़फोड़ हुई।



रूट मार्च किया गया
घटना के बाद जब लगभग शांति हो गई तो सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे कस्बे में रूट मार्च किया गया। थाने से शुरू होकर रूट मार्च पुराना बस स्टॉप होते हुए, गल्ला बाजार, सब्जी बाजार, ऊंची चौपाल होते हुए संगम इंटर कॉलेज से वापस थाने आया। बाद में भी गाड़ियों से पुलिस वाले हर तरफ राउंड लेते रहे।


चार पर मुकदमा, गिरफ्तारी को बनाई टीम
छोटी किशोरी के पिता की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें आजम, उसके पिता जहीर, चाचा रईस बख्श और एक अन्य अब्दुल को नामजद किया गया। उन पर छेड़छाड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी की धाराएं लगाई गई हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी को दो टीमें बनाई गई हैं।


देखते ही देखते पूरे कस्बे का बाजार बंद हुआ
फल की जिस दुकान को निशाना बनाया गया, वहां के अन्य दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद करके इधर-उधर हो गए। वहीं जब तोड़फोड़ की खबर गल्ला मार्केट, सब्जी बाजार व अन्य जगहों के दुकानदारों को पता चली तो उन्होंने भी अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस चौकसी को देखकर अन्य बाजार तो दोपहर दो बजे के बाद खोल लिये गए, मगर पुराना बस स्टॉप बाजार वाली दुकानें देर शाम तक भी नहीं खोली गईं।




गिरफ्तारी न होने पर चक्का जाम की चेतावनी
बलात्कार के प्रयास की घटना के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए भाजपा नेता रागिनी सिंह, विजेंद्र सिंह व अन्य ने शाम को एसपी को संबोधित ज्ञापन इंस्पेक्टर तिलहर परवेज मियां को सौंपा। इसमें कहा गया है कि यदि शनिवार को सुबह दस बजे तक गिरफ्तारियां नहीं हुईं तो चक्का जाम, अनशन आदि के साथ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।



डीएम-एसपी ने कहा, लोग शांति बनाए रखें
डीएम और एसपी ने लोगों से अपील की है कि लोग शांति बनाए रखें, शीघ्र गिरफ्तारी होगी। किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed