फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पर्यावरण की रक्षा के लिए चला गोष्ठियों का दौर

पर्यावरण की रक्षा के लिए चला गोष्ठियों का दौर

Fri, 06 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 06 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
एसएस कॉलेज में हुई पोस्टर प्रतियोगिता
विज्ञापन

- आर्य समाज ने यज्ञ करके पर्यावरण को शुद्घ रखने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आायोजन हुआ। इस दौरान गोष्ठियों केमाध्यम से पर्यावरण के प्रति चिंता भी जताई गई और पर्यावरण को शुद्घ रखने के लिए अधिक से अधिक पौध रोपित करने का आग्रह आमजन से किया गया।
एसएस कॉलेज में बीटीसी के प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थियों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पांडेय, इग्नू के जिला समन्वयक डॉ. प्रभात शुक्ला ने पर्यावरण को शुद्घ रखने के लिए पौध रोपित करने पर बल दिया और पोस्टर में दर्शाए गए विचारों केलिए छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। पोस्टर प्रतियोगिता में हुमरा सादिक को प्रथम, शिवानी और सरस्वती को द्वितीय, हिना और नवीन कुमार को तृतीय स्थान मिला। डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. राजेश कुमार, नंदिनी कश्यप, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, बलराम वाजपेयी, मुकेश कुमार आदि का योगदान रहा। एसएस कालेज की पृथ्वी संस्था की ओर से हुई गोष्ठी में डॉ. विकास खुराना आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

आर्य समाज की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण रक्षार्थ यज्ञ का आयोजन किया गया। प्रधान ओम प्रकाश और उप प्रधान अनिल गुप्ता के नेतृत्व में हुए यज्ञ में राजेश आर्य, चंद्रकांता द्विवेदी, कृष्ण कुमार गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, प्रेमचंद्र, सत्यभामा, रामवीर सिंह, राम बहादुर पुरोहित, डॉ. सविता सचदेव, चांद बहल आदि ने आहुतियां देकर पर्यावरण को शुद्घ रखने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदारा नखासे में विश्व पर्यावरण के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीएफ कालेज के डॉ. शिव प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण का मुख्य कारण वाहनों से प्रतिदिन निकलने वाला सैकड़ों टन कार्बन है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में करीब ढाई लाख वाहन हैं, उससे निकलने वाला धुआं श्वांस रोग को बढ़ावा दे रहा है। इसी कारण जहां पर्यावरण प्रदूषित होता है, वहीं दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं। डॉ. सिंह ने पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए घोड़ा गाड़ियों की उपयोगिता बताई। उन्होंने बताया कि घोड़ा द्वारा आवागमन प्रदूषण रहित है और डीजल-पेट्रोल की भी बचत होगी। इस मौकेपर उदारा केप्रधानपति शिव कुमार, प्रगतिशील कृषक फहीम उज्जमा खां आदि ने भी विचार रखे। गोष्ठी में मो. साजिद, फरीद खां, अर्जुन सिंह यादव, श्यामा सिंह, जगदीश यादव, सुरेश वर्मा, पोथीराम, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
ह्यूमन विद्यार्थी समिति की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। इसके पश्चात समिति केसदस्यों ने आईटीआई केप्रधानाचार्य संतराम केसाथ पौध भी रोपित की। कार्यक्रम में गंगाराम कठेरिया, त्रिवेंद्र सिंह, अरविंद, अजय, विनय प्रजापति, ऋषिकेश मिश्रा, सुदेश सिंह, रणधीर सिंह आदि का योगदान रहा।

इधर, सामाजिक वानिकी प्रभाग के तत्वावधान में उचौलिया वन चेतना केंद्र में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रभागीय निदेशक एनके सिंह सहित रेंज के वन कर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे। इस बीच सभी को पर्यावरण के प्रति जागरुक रहने और पर्यावरण की रक्षा के लिए शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed