फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लाठी-डंडों से पीटकर वृद्ध की हत्या करने का आरोप

लाठी-डंडों से पीटकर वृद्ध की हत्या करने का आरोप

Fri, 06 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 06 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
सदर क्षेत्र के गांव शहबाज नगर में हुई वारदात
विज्ञापन

- मृतक परशुराम ने बचपन में ही धारण कर लिया था संन्यास
- अपने मकान के पास खंडहर में मरणासन्न अवस्था में मिला वृद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव शहबाजनगर के मोहल्ला नई बस्ती में बृहस्पतिवार की सुबह एक वृद्ध मरणासन्न हालत में अपने मकान के पास खंडहर में पड़ा पाया गया था। वृद्ध को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों ने गांव के कुछ लोेगों पर पुरानी रंजिश में वृद्ध की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव में रहने वाले 60 वर्षीय परशुराम ने बचपन में ही संन्यास धारण कर लिया था। परशुराम के भाई रामबिलास का आरोप है कि बुधवार की शाम गांव के एक परिवार के लोग उनके भाई परशुराम को घर से लेकर गए और उन्हें शराब पिलाई। इसके बाद आरोपियों ने उनके भाई की लाठी-डंडों से पिटाई करके उन्हें उनके मकान के पास खंडहर में फेंक दिया। बृहस्पतिवार की सुबह परिवार वालों ने परशुराम को बेहोशी की हालत में खंडहर में पड़ा देखा। पुलिस को सूचना देने के बाद परिवार वाले परशुराम को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परशुराम ने शादी नहीं की थी। वह भिक्षा मांगकर अपना गुजारा करते थे।
विज्ञापन



बुधवार की शाम दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें दूसरे पक्ष की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की गई थी। वृद्ध की मौत बीमारी की वजह से भी हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यतेंद्र भारद्वाज, इंस्पेक्टर, थाना सदर बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed