फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जेई हसीब की निष्क्रियता से शांति भंग का है खतरा

जेई हसीब की निष्क्रियता से शांति भंग का है खतरा

Fri, 06 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 06 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने जेई के तबादले को लिखा
विज्ञापन

यह हैं आरोप
- जेई का सीयूजी नंबर हमेशा रहता है स्विच ऑफ
- हमेशा तहसील दिवस में मिलती रहती हैं शिकायतें
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। बिजली की जारी जबर्दस्त कटौती और इससे जुड़ी विभिन्न अव्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हो रहा है। इस मामले में एसडीएम ने जेई को जिम्मेदार मानते हुए उनका तत्काल तबादला कर विभागीय कार्यवाही करने संबंधी पत्र अधीक्षण अभियंता को भेजा है।
एसडीएम हरीशंकर लाल शुक्ला द्वारा भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि नगर और आसपास क्षेत्र में बिजली की लंबे समय से जारी अव्यवस्थाओं को लेकर उन्हें और तहसील दिवस के माध्यम से रोजाना शिकायतें मिलती रहती हैं। यही नहीं पब्लिक द्वारा इसको लेकर धरना-प्रदर्शन भी किये जा रहे हैं। इसको लेकर उनके द्वारा कई बार बिजली विभाग को अवगत कराया जा चुका है, परंतु जेई हसीब आलम की निष्क्रियता के चलते इन समस्याओं का कोई निदान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

पत्र में यह भी कहा गया है कि जेई का सीयूजी नंबर भी स्विच ऑफ रहता है। कुछ दिन पहले प्राइवेट बिजली कर्मी की मौत के बाद उसके घरवालों द्वारा रोड जाम कर दिए जाने के दौरान भी जेई ने मौके पर जाने की जरूरत नहीं समझी। जेई की इस मनमानी के चलते लोगों में रोष है। इससे नगर में शांति व्यवस्था को खतरा बना हुआ है। पत्र में एसडीएम ने जेई को निष्क्रिय बताते हुए उसका यहां से अविलंब तबादला कर उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली कटौती के साथ
लो वोल्टेज बनी परेशानी
जलालाबाद। नगर क्षेत्र के लोग बिजली की जबरदस्त कटौती के साथ लो वोल्टेज की समस्या से बेहाल हैं। हाल यह है कि बीते 15 दिनों से चौबीस घंटों में महज दो से तीन घंटे आने वाली बिजली भी बेहद लो वोल्टेज के चलते किसी काम की नहीं रहती। इस अव्यवस्था से लघु उद्योग धंधों के सहारे पेट पालने वाले भुखमरी के कगार पर पहुंचते जा रहे हैं। यही नहीं, जो परिवार पालिका की सप्लाई व्यवस्था पर निर्भर हैं उन्हें पीने के पानी की भी जबरदस्त किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली की ऐसी किल्लत कभी नहीं रही।




ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
कुर्रियाकलां। चौकी क्षेत्र के गांव पल्हौरा में बीते एक पखवाड़े से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर के न बदले जाने से परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गांव की गलियों में घूम-घूमकर प्रदर्शन किया। साथ ही विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बिजली न मिलने की वजह से लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बिजली न पहुंचने से आजिज आ चुके गांव वाले अब कलक्ट्रेट में प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।
भाजपा नेता होरीलाल शुक्ल ने बताया कि गांव में 50 से अधिक बिजली के कनेक्शन हैं, लेकिन इसके बाद भी 25 केवी का ट्रांसफार्मर रखा गया है, जो अधिक लोड होने की वजह से जल्द फुंक जाता है। ग्रामीणों ने अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवाए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में सदानंद अग्निहोत्री, धनंजय, मुकेश, दिलीप श्रीवास्तव, धर्म सिंह, मुन्नालाल शुक्ल, गोपाल, टीटू शुक्ला, सत्यप्रकाश एवं शंभू आदि शामिल रहे।


मिर्जापुर में पूरी रात रहा ब्लैक आउट
मिर्जापुर। कस्बे में बुधवार की रात विद्युत लाइन में आए लोकल फाल्ट को ठीक नहीं किए जाने से पूरी रात ब्लैक आउट रहा। बृहस्पतिवार को दिन में भी लोकल फाल्ट की वजह से दिनभर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिससे गर्मी के इस मौसम मे उपभोक्ता बेहद परेशान परेशान हैं। आरोप है कि संविदा पर बिजली विभाग में काम करने वाले कर्मचारी उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिससे समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। उपभोक्ताओं ने डीएम से ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू करवाये जाने के साथ ही लापरवाह विद्युत कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की है।


बिजली व्यवस्था न
सुधरी तो आंदोलन
खुदागंज। नगर की बदहाल बिजली व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने कहा कि यदि बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार न हुआ तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।

नगर पंचायत चेयरमैन सुधा सिंह ने बिजली अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि दो दिन में बिजली व्यवस्था सुधर जानी चाहिए, नहीं तो वह आंदोलन करेंगी। वहीं एसडीओ मनीष चौबे का कहना है कि गर्मी के कारण लोड बढ़ रहा है। इसलिए व्यवस्था में गड़बड़ी होना स्वाभाविक है। फिर भी विभाग जनता को सुचारू सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। आंदोलन की नौबत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed