फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रक लूट के प्रयास में चालक के गोली मारी

ट्रक लूट के प्रयास में चालक के गोली मारी

Fri, 06 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 06 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन

- हाथ में गोली लगने से चालक ने ट्रक पर नियंत्रण खोया
- ट्रक गिरा तालाब में, पुलिस ने मुठभेड़ का मुकदमा भी लिखा
अमर उजाला ब्यूरो
निगोही। पीलीभीत को जाने वाले लिपुलेख-भिंड स्टेट हाईवे पर बृहस्पतिवार की शाम ट्रक पर सवार तीन बदमाशों ने ट्रक लूट की कोशिश की। चालक के विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके ऊपर फायर कर दिया। चालक के हाथ में गोली लगी तो स्टेयरिंग उसके काबू में न रहा और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गया। ट्रक चालक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली और फिर पकड़ने के बाद जमकर पीटा। इस बीच खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने मुठभेड़ करते हुए पुलिस पार्टी पर भी फायरिंग की।
थाना बंडा के गांव भांबी में रहने वाले सरदार मंजीत सिंह रोजा जंक्शन से मालगाड़ी से ट्रक में कोयला लोड करके बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे पीलीभीत के थाना बरखेड़ा स्थित बजाज मिल के लिए चले थे। ट्रक जब पीलीभीत मार्ग पर टिकरी क्रॉसिंग पर पहुंचा तो वहां ट्रक की गति धीमी होने पर तीन बदमाश जबरन ट्रक में बैठ गए। इसके बाद ट्रक चालक तीनों को बैठाकर पीलीभीत की तरफ चल दिया। रास्ते में गांव गुरगवां शिवाला और खरंजा के बीच तालाब की पुलिया पर बदमाशों ने ट्रक चालक मंजीत सिंह की कनपटी पर तमंचा रखकर ट्रक रोकने को कहा। चालक के ट्रक न रोकने पर एक बदमाश ने फायर कर दिया। गोली चालक के हाथ में लगी। गोली लगते ही ट्रक का स्टेयरिंग मंजीत सिंह के हाथ से छूट गया। जिससे ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गया। ट्रक पलटने के बाद बदमाशों ने ट्रक से निकलकर भागने का प्रयास किया। चालक मंजीत सिंह के शोर मचाने पर गांव गुरगवां, खिरिया और परसरा गांव के ग्रामीणों ने घेराबंदी करके बदमाशों का एक किलोमीटर तक पीछा करके उन्हें पकड़ लिया और जमकर पीटा। बताते हैं कि निगोही थाना प्रभारी भी टीम के साथ वहां पहुंच गए थे। बदमाशों और पुलिस के बीच भी फायरिंग की बात सामने आई है। पकड़े गए बदमाशाें में निगोही का मोती, विपिन और वीरेश हैं। पुलिस ने घायल ट्रक चालक मंजीत सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पिटाई से घायल हुए बदमाशों को भी इलाज के लिए भेजा गया है। एसपी ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन




पकड़े गए बदमाश मोती, विपिन, वीरेश ने ट्रक लूटने की नीयत से ट्रक चालक को गोली मारकर घायल किया है। ट्रक चालक की सक्रियता से ट्रक लुटते-लुटते बचा गया। तीनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है, उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश चंद्र साहू, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed