{"_id":"123-93329","slug":"Shahjahanpur-93329-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान तोड़कर ढाई लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान तोड़कर ढाई लाख के जेवर चोरी
Shahjahanpur
Updated Thu, 08 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह किमी दूर खेतों में मिली सर्राफा कारीगर की सेफ
- डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने की मामले की जांच
- सीओ ने किया मुआयना, घटना के जल्द खुलासे के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। मंगलवार रात चोरों ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित एक सर्राफ की दुकान का शटर तोड़कर सेफ चोरी कर ली। घटना स्थल से लगभग छह किलोमीटर दूर टूटी हुई सेफ खेतों में पड़ी मिल गई। सेफ में रखे लगभग ढाई लाख रुपये के जेवर गायब हैं। सूचना पाकर सीओ बसंतलाल ने मौका मुआयना कर घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने कारीगर की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के मोहल्ला कसभरा अस्तल निवासी मोहित स्वर्णकार की मेन चौराहा बाजार में ज्योति ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी के आभूषण बनाने की दुकान है। मोहित आर्डर पर जेवरात तैयार करते हैं। मंगलवार शाम वह रोजाना की भांति दुकान बंदकर घर चले गए। बुधवार सुबह पांच बजे मोहित टहलने निकले तो दुकान का शटर उठा देख उसके होश उड़ गए। दुकान में रखी सेफ गायब थी। उन्होंने तुरंत ही थाने जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौका मुआयना करने के दौरान ही पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मदी रोड पर गांव सिरखिड़ी मोड़ के पास खेतों में एक सेफ पड़ी हुई है। पुलिस के साथ कारीगर ने मौके पर पहुंचकर सेफ की पहचान की। कारीगर ने बताया कि सेफ में लगभग ढाई लाख रुपये के जेवर रखे हुए थे, जो अब गायब हैं।
अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद डाग स्क्वायड प्रभारी नीतप्रकाश खोजी कुतिया लूसी और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट संजय सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और खोजबीन की। लूसी सेफ मिलने के स्थान से सौ मीटर दूर तक जाने के बाद वापस लौट आई। सेफ आदि से उंगलियों के निशान लिए गए हैं। दुकान के टूटे ताले भी चोर अपने साथ ले गए हैं। जानकारी पाकर व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील, तहसील अध्यक्ष मंगल मिश्रा, धीरज शर्मा सहित तमाम व्यापारी मौके पर पहुंचे और चोरी की घटना पर रोष जताया। पुलिस ने मोहित की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
एक हफ्ते में दस लाख
रुपये की संपत्ति चोरी
- खुटार और पुवायां थाना क्षेत्र में हो रहीं वारदातें
- बेबस हुई खाकी, पुराने बदमाशों पर है निगाह
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। खुटार और पुवायां थाना क्षेत्र में बदमाश पूरी तरह से हावी हैं। पुलिस बदमाशों तक पहुंचना तो दूर उनके बारे में कोई क्लू तक नहीं जुटा पा रही है। एक हफ्ते में डकैतों और चोरों ने दोनों थाना क्षेत्रों से दस लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी और डकैती की घटनाओं से लोग दहशत में हैं।
खुटार के गांव गुरघिया में डकैतों ने 30 अप्रैल की रात पांच घरों में डाका डालकर लगभग ढाई लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया था। इस दौरान लोगों को बंधक बनाकर पिटाई भी की गई। पुलिस अभी तक बदमाशों का कोई पता नहीं लगा सकी है। इसके बाद तीन मई की रात पुवायां के गांव पटई में चार सगे भाईयों के घर नकब लगाकर चोरों ने लगभग तीन लाख रुपये के जेवर, नगदी और कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन रिपोर्ट बमुश्किल दूसरे दिन दर्ज हो सकी।
पुवायां के ही गांव मढ़िया में छह मई की रात चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान पर धावा बोल दिया और नगदी, जेवर सहित लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति ले गए। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की। छह मई की रात पुवायां में सर्राफा कारीगर मोहित की दुकान के ताले तोड़कर सेफ में रखे लगभग ढाई लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए गए। इसी दिन खुटार के गांव गढ़िया सरेली में तीन घरों से लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया।
लगातार हो रही डकैती और चोरी की वारदातों से पुलिस की नींद उड़ गई है। वहीं गांवों में लोग दहशत में हैं। शादी बारात के चलते घरों में रखे कीमती सामान की सुरक्षा करना लोगों के लिए आफत बन गया है।