फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खुटार में मानसिक रूप से कमजोर महिला से रेप

खुटार में मानसिक रूप से कमजोर महिला से रेप

Wed, 19 Mar 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Wed, 19 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

- दुराचार के बजाय दर्ज की स्त्री की लज्जा का अनादर करने की रिपोर्ट, मौके से भाग निकला आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। होली पर एक युवक ने मानसिक रूप से कमजोर महिला को हवस का शिकार बना डाला। सूचना के बाद भी पुलिस ने मौके पर पहुंचने में काफी समय लगा दिया। इस बीच आरोपी मौके से भाग निकला। मामले में दुराचार की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई है।
खुटार में एक मानसिक रूप से कमजोर महिला काफी दिन से घूम रही थी। बंडा मार्ग पर नखासा बाजार के पास वह खोखों के बीच पड़ी रहती थी। दुकानदारों ने उसके लिए खोखे के पास पन्नी तान दी थी। महिला पन्नी में ही पड़ी रहती थी। रविवार को लोग रंग खेलने के बाद घरों को चले गए तो एक युवक मौका पाकर महिला की पन्नी में घुस गया और उसके साथ दुराचार किया। इसी बीच उधर से गुजरे कुछ लोगों ने युवक को पन्नी में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो युवक को ललकारा, तो युवक ने लोगों से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इस बीच मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान युवक मौके से खिसक लिया।
विज्ञापन

बाद में पुलिस मौके पर गई और खानापूरी कर लौट आई। मोहल्ला नरायनपुर के देशदीप अवस्थी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 509 (अंग विक्षेप या कार्य जो स्त्री की लज्जा का अनादर करने के लिए आशयित है) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




देशदीप अवस्थी ने तहरीर दी थी कि कोई युवक मानसिक रूप से
कमजोर महिला के बिस्तर में नग्न अवस्था में लेटा हुआ था। इसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है। किसी ने दुराचार की बात नहीं बताई है।
-रजी अहमद, एसओ खुटार


मिर्जापुर में एक किशोरी
के साथ बलात्कार
शाहजहांपुर। मिर्जापुर के एक गांव की एक युवती के साथ तमंचे के बल पर एक युवक ने खेत में बलात्कार किया। एसपी से शिकायत करने पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई।
रविवार की शाम गांव में रहने वाली 17 वर्षीय इंटर की छात्रा खेत पर जा रही थी। आरोप है कि गांव में रहने वाले संजीव उर्फ जंजाली ने उसे रास्ते में घेर लिया। तमंचे के बल पर उसे एक खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। शोर मचाने पर आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामले की एसपी से शिकायत करने पर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मंगलवार को पीड़िता को मेडिकल कराया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।



छह साल की बच्ची की अगवा, रेप की आशंका का मामला
परिवार वालों का आरोप, बचाया जा रहा है युवक को
रोजा। पीड़िता के मां-बाप का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने में जुटी है और अस्पताल के डॉक्टरो को मैनेज करने का प्रयास कर रही है। इसलिए सही धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए सिर्फ एनसीआर लिखी। वह ऐसा करते समय यह तक भूल गई कि एनसीआर में धाराएं गलत लिख दीं। इसमें धारा 323 और 506 लिख दी है, जबकि धारा 506 यानी जान से मारने की धमकी देने की बात एनसीआर के मजमून में कहीं नहीं है। परिवार वालों ने कहा है कि वे लोग बुधवार को डीएम से मिलकर पीड़िता का मेडिकल पैनल से कराने की मांग करेंगे।



सीओ को दी तहरीर,
कपड़े लिये कब्जे में
दिन में हंगामा होने के बाद जब मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने आश्वस्त किया कि वे लिखकर दें तो मामला बदलवा दिया जाएगा। इसके बाद सीओ सदर को मंगलवार शाम को तहरीर दी गई। जिसमें बलात्कार की बात पर तो जोर नहीं दिया गया, मगर अपहरण की पूरी बात खोली गई है। इसमें कहा गया है कि घटना में दो लोग शामिल थे, जिसमें से मुन्ना उर्फ चाइन को मौके पर भागते हुए पकड़ लिया गया। वहीं पुलिस ने अब बच्ची के कपड़े भी अपने कब्जे में ले लिये हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।


मेडिकल रिपोर्ट मिलने
पर सख्त कार्रवाई करेंगे
घटना के बारे में पीड़िता के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गयी थी। पीड़िता के भाई ने जो कहा उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गयी है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार सिंह, एसओ रोजा




निगोही में वृद्धा के
साथ बलात्कार
निगोही। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक युवक ने 60 वर्षीय वृद्धा के साथ बलात्कार कर दिया। वृद्धा ने थाने में एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
वृद्धा के मुताबिक मंगलवार की सुबह वह गांव के पश्चिम में तालाब पर गई थी। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें डरा-धमका कर बलात्कार किया है। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed