{"_id":"123-89766","slug":"Shahjahanpur-89766-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की जीप से टकरा युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की जीप से टकरा युवक की मौत, हंगामा
Shahjahanpur
Updated Wed, 19 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने वाहन घेरने के बाद लगाया जाम
- ट्रक का पीछा कर रही थी खुटार पुलिस
- सीओ ने जैसे-तैसे शांत कराया मामला
- पुलिस बोली, अज्ञात वाहन से हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादपुर/खुटार। सोमवार रात कथित रूप से भूसी के ट्रक का पीछा करते समय खुटार थाने की जीप की टक्कर से युवक की मौत हो गई। इस पर गांव लोगों ने पुलिस के वाहन को घेर लिया और जमकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। जानकारी पाकर सीओ बसंतलाल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
बताया जाता है कि सोमवार रात लगभग दस बजे दरोगा छेदालाल पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस बीच भूसी भरे एक ट्रक से वसूली के लिए उसे रुकवाने का प्रयास किया गया तो चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया। पुलिस टीम भी ट्रक के पीछे लग गई। पूरनपुर मार्ग पर गांव सिहुरा के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय पुलिस के वाहन ने गांव सिहुरा खुर्द कलां निवासी 25 वर्षीय घनश्याम को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घनश्याम, मोबाइल चार्ज करने के लिए प्रधान रेखा देवी के घर जा रहा था।
दुर्घटना होते ही गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस के वाहन को घेर लिया। लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए खुटार पूरनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी पाकर सीओ बसंतलाल बंडा और पुवायां की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता कर तहरीर देने को कहा। सीओ के समझाने पर मामला शांत होने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पूरी रात पुलिस मामले को निपटाने में जुटी रही। कई छुटभैये नेता भी पुलिस की मदद में जुटे रहे।
विज्ञापन
पुलिस के वाहन से
नहीं हुई दुर्घटना
खुटार। युवक की मौत के मामले में खुटार के एसओ रजी अहमद का कहना है कि दुर्घटना अज्ञात वाहन से हुई है। सीओ पूरनपुर के वायरलेस संदेश के बाद खुटार पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची थी। लोगों ने भ्रमवश दुर्घटना को पुलिस के वाहन से होना समझ लिया। सोमवार सुबह मृतक के परिवार के लोगों ने लिखकर दे दिया है कि मौत पुलिस के वाहन से नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
काननू को तोड़ रही खुटार पुलिस
खुटार। यदि वाहन चेकिंग के दौरान आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला तो पुलिस आपका चालान काट देगी, लेकिन यही पुलिस मोटर वाहन एक्ट का धड़ल्ले उल्लंघन कर रही है। खुटार थाने में चालक के पद पर कृपाशंकर दुबे की तैनाती है। एक वाहन चालक की तैनाती के बाद भी अधिकारियों ने खुटार थाने को दो वाहन दे रखे हैं। अब ऐसे में एक वाहन अनाधिकृत चालक से चलवाया जा रहा है। बताया जाता है कि जिस वाहन से दुर्घटना हुई है उसे भी अनट्रेंड व्यक्ति चला रहा था। ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर लोगों के चालान करने वाली पुलिस के खिलाफ अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं, यह देखने वाली बात होगी।