फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शान से निकली बड़े लाट साहब की सवारी

शान से निकली बड़े लाट साहब की सवारी

Wed, 19 Mar 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Wed, 19 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
घर और दुकानों की छतों से की गई रंगों और पानी की बौछार
विज्ञापन

- शहर के सभी जुलूसों में रहे सुरक्षा के कड़े प्रबंध
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सोमवार को होली के हुड़दंग की मौज-मस्ती में लोगबाग डूबे रहे। क्या बच्चे और क्या युवा और बुजुर्ग, सभी पर रंग खेलने का जैसे भूत सवार था। सुबह तड़के आखत डालने के बाद शुरू हुआ रंग खेलने का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। होली की मस्ती में युवतियां और महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। सोमवार की सुबह चौक स्थित लाला काशीनाथ सेठ की दुकान के पास से बड़े लाट साहब का जुलूस निकलना था। लाट साहब के खैरमकदम के लिए समय के साथ ही हुजूम उमड़ता चला गया। सुबह 10 बजे तक चौक में हजारों हुरियारे एकत्र हो गए। सड़कों पर जमकर रंग खेला जा रहा था। हुड़दंगी टूटी चप्पलें-जूते उछालते ऊट-पटांग दोहे सुनाकर मौज ले रहे थे, तो अन्य अबीर-गुलाल उड़ाते एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर रहे थे।
सुबह कुछ सर्दी महसूस की जा रही थी, सो लाट साहब का जुलूस काफी विलंब से निकाला गया। परेेेेवा को खास क्रेज लाट साहब के जुलूस को लेकर ही होता है। होली के हुड़दंग के बीच करीब साढ़े 10 बजे चौक से बड़े लाट साहब का जुलूस शुरू हुआ। फूलमती मंदिर में लाट साहब ने पूजा-अर्चना की और इसके बाद उन्हें भैंसा गाड़ी पर लोहे की कुर्सी पर गया। तीन-चार हुड़दंगी हाथों में झाड़ू-चप्पल लेकर लाट साहब की सेवा में जुट गए। हेलमेट पहने लाट साहब को पहले कोतवाली ले जाया गया, जहां सलामी ली जानी थी। इस परंपरा के बाद जुलूस शहर भ्रमण पर निकल पड़ा।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वीडियो फिल्म भी बनवाई जा रही थी। लाट साहब के जुलूस में हुड़दंगियों का सैलाब चल रहा था। हजारों होलियारे जुलूस में शामिल हुए। इस बार रिकार्ड तोड़ भीड़ जुलूस से लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े लाट साहब की सवारी चारखंभा, केरूगंज, रोशनगंज, अंटा चौराहा, जीआईसी चौराहा, सदर बाजार होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंची, जहां लाट साहब ने भगवान भोलेनाथ के दरबार में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। फिर अपनी सवारी पर सवार होकर निशात तिराहा, पंखी होटल, बहादुरगंज, घंटाघर, कच्चा कटरा मोड़, चौक होते हुए यह सरोदी बंगला पहुंचे। यहां से वापस छोेटे चौक में जुलूस को विसर्जित कर दिया गया।
बड़े लाट साहब के जुलूस में सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस के आगे सिटी मजिस्ट्रेट सीताराम गुप्त पुलिस और पीएसी बल के साथ चल रहे थे। शांति व्यवस्था में कोतवाल वीरेंद्र सिंह यादव, जवाहर लाल रस्तोगी, हरनाम कटियार, सुधीर कुमार गुप्ता, गोपाल शर्मा, सुमित टंडन, मुन्ना वाजपेयी, ओम सिंह, चंदन वर्मा, तनवीर अली और संजय वर्मा, पंकज वर्मा, प्यारे मियां, राजू, बबलू, विष्णु मेहरोत्रा, सोनू, सरवर अली, लाला, तारिक, राजेंद्र कटियार, सुधीर यादव, शेखर यादव आदि का विशेष योगदान रहा।
इसी तरह जलालनगर, बहादुरगंज छोटी सब्जी मंडी और दलेलगंज में भी छोटे लाट साहब के जुलूस उल्लास और हुड़दंग के बीच निकाले गए। जिसमें भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, थाना सदर बाजार प्रभारी यतेंद्र भारद्वाज समेत अन्य विभागों केे अधिकारियों ने जुलूस शांति पूर्वक निकलवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।





वो दस मिनट पड़े भारी
बड़े लाट साहब के जुलूस के समापन पर सरोदी बंगला में सब कुछ शांतिपूर्वक निपट गया था, लेकिन एक दारूबाज ने कुछ अपशब्द कहकर वहां के लोगों को उकसाने का प्रयास किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई। वो तो वहां की स्थिति संभालने वाले कुछ मोअज्जिज लोगों के अलावा कोतवाल वीरेंद्र सिंह यादव ने भी सूझबूझ और धैर्य से काम लिया, जिससे सभी को समझाया जा सका। भीड़ काफी उत्तेजित हो रही थी। लोगों का कहना था कि त्योहार पर गाली-गलौज नहीं होना चाहिए। दूसरों की भावनाओं को आहत करने का हक किसी को भी नहीं है। जैसे-तैसे बिगड़ती स्थिति संभाली जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed