{"_id":"123-89723","slug":"Shahjahanpur-89723-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के मद्देनजर निकला फ्लैगमार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के मद्देनजर निकला फ्लैगमार्च
Shahjahanpur
Updated Mon, 17 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े और छोटे लाट साहब के जुलूस रूटों पर रखी गई कड़ी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूसों को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए रविवार को पुलिस-प्रशासन ने फ्लैगमार्च निकाला गया। इस दौरान बडे़े और छोटे लाट साहब के जुलूसों के रूट पर पुलिस की कड़ी नजर रही।
रविवार को दिन के ग्यारह बजे पुलिस लाइंस से डीएम राजमणि यादव और एसपी राकेश चंद्र साहू के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शुरू हुआ। वाहनों का काफिला रोडवेज से गोविंदगंज ओवरब्रिज होते हुए खिरनीबाग चौराहा से थाना सदर बाजार की तरफ मुड़कर सदर थाने पहुंचा। यहां से बहादुरगंज होते हुए घंटाघर से कच्चा कटरा मोड़ पहुंचा। कोतवाली पहुंचकर सभी अधिकारी और पुलिस कर्मी अपने-अपने वाहनों से उतर गए। यहां से पैदल रूट मार्च करते हुए चारखंभा से केरूगंज होते हुए सभी लोग पक्कापुल से सराइकाइयां पहुंचे। यहां छोटे लाट साहब के रूट पर पुलिस की कड़ी चौकसी रही। इसके बाद सभी अधिकारी और पुलिस कर्मी, पीएसपी के जवान कोतवाली पहुंचे। यहां से सभी लोग अपने-अपने वाहनों में सवार होकर फिर वापस उसी रूट से पुलिस लाइंस पहुुंचकर फ्लैगमार्च खत्म हुआ।
डीएम और एसपी ने सभी
थानेदारों को किया सतर्क
फ्लैग मार्च शुरू होने से पहले पुलिस लाइंस में डीएम राजमणि यादव और एसपी राकेश चंद्र साहू ने जिले के सभी थानेदारों की बैठक ली। उन्होंने होली के मद्देनजर सभी थानेदारों से सतर्क रहने के दिशा निर्देश दिए।