फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दुकान पर बैठे अधेड़ को गोली मारी,जख्मी

दुकान पर बैठे अधेड़ को गोली मारी,जख्मी

Mon, 17 Mar 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Mon, 17 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मामले को किया मारपीट में दर्ज
विज्ञापन

- चार में से तीन आरोपी जेल भेजे गए
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव सिउरा में शनिवार की रात घर के बाहर दुकान पर बैठे अधेड़ को गांव के कुछ लोगों ने रंजिशन गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके तीन को जेल भेज दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांव में रहने वाले 55 वर्षीय ब्रजकिशोर शनिवार को घर के दरवाजे पर छोटे भाई धनगसिंह की परचूनी की दुकान के पास बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव में रहने वाले छुटकाई, ओमकरन सिंह, सुशील और धनवीर ने हमला बोलकर उन्हें तमंचे से गोली मार दी। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। ब्रजकिशोर की तहरीर पर पुलिस चारों आरोपियों के मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। छुटकाई, ओमकरन सिंह और सुशील को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed