{"_id":"123-89666","slug":"Shahjahanpur-89666-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी कमिश्नर ने उठाए सख्त कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी कमिश्नर ने उठाए सख्त कदम
Shahjahanpur
Updated Sun, 16 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तलाशी का काम हरहाल में पुख्ता करने को दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। स्थानीय केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में हत्या की घटना होने के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन के लखनऊ रीजन ने न सिर्फ शिक्षकों के निलंबन की कार्रवाई की है, बल्कि भविष्य में इस तरह की घटना रोकने के लिए और भी कई सख्त कदम उठाए हैं।
संगठन की डिप्टी कमिश्नर संतोष मिर्धा ने शाहजहांपुर पहुंचने से पहले ही शुक्रवार को एक आदेश जारी किया। यह आदेश लखनऊ रीजन के सभी केंद्रीय विद्यालयों को ई-मेल से भेजा गया है। इसमें शाहजहांपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा गया है कि परीक्षा की शुरुआत होने से लेकर छूटने तक विशेष सतर्कता बरती जाए। यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि परीक्षा केंद्र में किसी भी छात्र- छात्रा के पास आपत्तिजनक चीज नहीं है। इसका सीधा आशय यह है कि गेट पर तलाशी की कार्यवाही सख्ती से हो।
सुम्बुल के परिवार वालों
ने एसपी से लगाई गुहार
शाहजहांपुर। सुम्बुल की मां फरहाना परिवार वालों के साथ शनिवार की सुबह एसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने एसपी से से मिलकर शुभम के परिवार वालों पर हत्या के षडयंत्र में शामिल होने का आरोप लगाते हुए आईपीसी की धारा 120 बी के तहत मुलजिम बनाने की मांग की है। इस बीच पता चला है कि सुम्बुल के पिता हाफिज यार खां ने शाहबाद (हरदोई) में अपने व्यक्तिगत संबंधों के बूते कुछ बड़े नेताओं से संपर्क साधा है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश तेज कर दी है।