फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Sun, 16 Mar 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sun, 16 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
- माध्यमिक और शिक्षा विभाग से जुड़ीं शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने निकालीं जागरूकता रैलियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शिक्षण विभाग ने लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया। इस श्रंखला में प्रशासन के निर्देश पर बच्चों ने रैलियां निकालकर जनजागरण किया।
श्री मंगलसेन भारतीय इंटर कॉलेज से छात्रों ने रैली निकालकर क्षेत्रीय मतदाताओं को जागरूक किया। रैली कॉलेज परिसर से आरंभ होकर ख्वाजा फिरोज, दलेलगंज होते हुए कॉलेज में ही संपन्न हुई। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र के नेतृत्व में निकाली गई रैली में रजनीश श्रीवास्तव, छत्रपाल, अनिल कुमार, विनोद कुमार कश्यप, राजीव शुक्ला आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

रेलवे इंटर कॉलेज रोजा में भी जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। रैली को प्रबंध मुकेश सक्सेना ने झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभारी प्रधानाचार्य कन्हैयालाल के नेतृत्व में बच्चे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने को प्रेरित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, विकास खंड भावलखेड़ा में भी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रैली निकाली गई, जिसे खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न स्कूलोें के बच्चे शामिल हुए। व्यवस्था में रोहिताश्व सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, भाईलाल वर्मा, रवि शंकर वर्मा, ममता शर्मा, इरम खां, नूरुल हुमा, मो. यासीन, गायत्री द्विवेदी, रूम सिंह, आशमा बेगम आदि का योगदान रहा।
अल्हागंज। छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकालकर वोटरों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। रैली में बच्चे मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नारे लगा रहे थे।
रैली में बालक और कन्या जूनियर हाईस्कूल तथा प्राथमिक विद्यालयाें के बच्चे शामिल रहे। साथ ही रैली में न्याय पंचायत प्रभारी शिक्षक दिनेश शुक्ला, प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह भदौरिया, आशा गुप्ता, अरविंद सिंह, संतोष कुमार कनौजिया, गोपाल सिंह, मनमोहन त्रिवेदी आदि शामिल रहे।

मीरानपुर कटरा। विकास खंड खुदागंज स्थित न्याय पंचायत भुड़िया में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर जनजागरण किया।
रैली को खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव में भ्रमण के बाद प्राथमिक विद्यालय पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान एनपीआरसी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद सिंह चौहान, प्रताप नारायण अवस्थी, सुरेश चंद्र, नेत्रपाल, वीर बहादुर सिंह, राहुल सिंह, अरूणोदय मिश्र, अमित अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed