फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चीखें सुनने के बाद भी नहीं बचा सके निशी को

चीखें सुनने के बाद भी नहीं बचा सके निशी को

Sat, 15 Mar 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sat, 15 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला महमंद हद्दफ में गैस लीक होने का मामला
विज्ञापन

- अवनीश और उनकी बेटियों की हालत अभी भी गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। आग बुझने के दौरान कमरा में काफी धुआं भर गया था। आग से बल्ब भी टूट गए, जिससे वहां अंधेरा भी हो गया था। उसी बीच निशी की चीखें सुनाई दीं, मगर वह दिखाई नहीं पड़ रही थीं। बाद में टार्च लाकर देखा गया तो निशी चारपाई के नीचे पड़ी थी। खींचकर बाहर निकाला गया, मगर तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। इसी बीच मोहल्ले वालों ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन करके बुला लिया। पिता और तीनों बच्चों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर बरेली के लिए रेफर कर दिया। चारों लोगों को बरेली के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां शुक्रवार की दोपहर वंश की मौत हो गई। अवनीश और उनकी बेटियों की हालत गंभीर बनी हुई है।



होली का रंग हुआ बदरंग
अवनीश ने होली नजदीक देख मंगलवार की शाम निशी को बच्चों और अपने लिए कपड़े लाने को रुपये दे दिए थे। बुधवार को निशी बच्चों के साथ खरीददारी करने गईं और उन्होंने बच्चों के लिए कपड़े खरीदे और अपने लिए साड़ी। इसके साथ ही बच्चों ने कुछ अन्य सामान भी खरीदा था। इसके बाद वे होली का रंग छूटने और फिर नए कपड़े पहनने के लिए दिन आने का इंतजार कर रहे थे, मगर एक ही झटके में सारी खुशियां काफूर हो गईं।
विज्ञापन




बच गई सबसे बड़ी बेटी
अवनीश की बड़ी बेटी 14 वर्षीय श्विहावा गांव में ही अपनी दादी रागिनी देवी के साथ रहती है। वह वहां रहकर पास के एक स्कूल में पढ़ाई कर रही है। दादा-दादी ने उसे अपने पास ही रखने की जिद की थी तो अवनीश ने उसे वहीं रहने के लिए कह दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाइयों से बंटवारे के
विवाद में छोड़ा था घर
सिंकदरपुर में रहने वाले अवनीश के साले बलविंदर सिंह के मुताबिक डेढ़ माह पहले अवनीश का छोटे भाई अवधेश और रजनेश से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते अवनीश गांव से घर छोड़कर शहर में रहने के लिए आ गया था। उन्होंने यहां आने के बाद बिस्कुट कंपनी में नौकरी कर ली थी। बताया जाता है कि अवनीश के पिता वेदपाल ने शहर में पहले आवास विकास कॉलोनी और नए जिला अस्पताल के सामने एक-एक मकान बना रखा है। बावजूद इसके अवनीश ने पिता और भाइयों से नाराजगी के चलते किराए का ही मकान लिया।



साजिशन हत्या का आरोप लगाया
अवनीश के साले बलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि जमीन के बंटवारे के चलते उनकी बहन के परिवार को खत्म करने की साजिश की गई है। उन्होंने अवनीश के भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है।



मोहल्ले में पसरा सन्नाटा
बृहस्पतिवार की देर रात हुई घटना की खबर सुनकर लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। शुक्रवार को दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। पूरे दिन घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चलती रही। मोहल्ले में चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed