फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बिजली कटौती से संगठनों का चढ़ा पारा

बिजली कटौती से संगठनों का चढ़ा पारा

Wed, 28 Aug 2013 05:36 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Wed, 28 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अघोषित कटौती और लाइन फाल्ट से बढ़ रहे बिजली संकट को लेकर विभिन्न संगठनों का पारा चढ़ने लगा है। बीते दिन उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मिश्रा गुट द्वारा बिजली कटौती को निशाने पर लेकर पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता का घेराव किए जाने के बाद अफसर व्यवस्था सुधार पाते कि मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं और कंछल गुट के व्यापारियों में उबाल आ गया। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया और डीएम राजमणि यादव को राज्यपाल केनाम ज्ञापन व मांग पत्र सौंपे।
विज्ञापन


भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन कर दिया धरना
अघोषित बिजली कटौती सहित सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में प्रदर्शन को पहुंचे। उनका हौसला बढ़ाने को भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पाल सिंह यादव भी अन्य प्रकोष्ठों के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता लेकर पहुंच गए। इससे व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुशील गुप्ता, नगर अध्यक्ष अनूप गुप्ता आदि पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं धरना देकर सभा शुरू कर दी। इस मौके पर वक्ताओं ने सपा सरकार को व्यापारियों की दुश्मन नंबर एक बताते हुए कहा कि सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार और बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था से व्यापारी पहले से परेशान थे, लेकिन अब बेहिसाब बिजली कटौती से व्यापार और उद्योग जगत की रीढ़ चरमराने लगी है। बाजारों में पहले जैसे ग्राहक नहीं आ रहे और देर रात सड़कों पर अंधेरा पसर जाने से कानून व्यवस्था भी बिगड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद मेें डीएम ने शिष्टमंडल से ापन लेकर आश्वस्त किया कि बिजली संकट से निजात दिलाने को ठोस प्रयास किए जा रहे हैं और उनकेनतीजे भी जल्द सामने होंगे। धरना-प्रदर्शन में जिला महामंत्री राकेश मिश्र, डीपी सिंह राठौर, पार्टी की प्रांतीय परिषद सदस्य रागिनी चौहान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजुला बाथम, जगमोहन सिंह, आलोक भारती, आशुतोष आर्य, विकास गुप्ता, अजय शर्मा, अक्षय तिवारी, आनंद वर्मा, मनोज शर्मा, किसान मोर्चा के अविनाश सिंह आर्य, नंद किशोर अवस्थी, संतकुमार यादव, अजय प्रजापति, रामबरन सिंह, रजनी गुप्ता, बबली जायसवाल, रंजीत कौर, डॉ. अरविंद यादव आदि शामिल रहे।

अघोषित कटौती पर बिफरे कंछल गुट के व्यापारी
बिजली की अघोषित कटौती पर उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट से जुड़े व्यापारी आज तीखे तेवर लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता व नगर अध्यक्ष सचिन बाथम के संयुक्त नेतृत्व में नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने पॉवर कारपोरेशन के अफसरों को निशाने पर लेते हुए मनमानी कटौती के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया।
जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि सिस्टम कंट्रोल से निर्धारित बिजली कटौती का शेड्यूल अफसरों की मनमानी के चलते फेल हो गया है। आपूर्ति और कटौती के नए कार्यक्रम के अनुसार रात दस से एक बजे तक प्रस्तावित कटौती जन सामान्य की सुरक्षा की दृष्टि से कतई उचित नहीं है। न केवल व्यापारियों, बल्कि छात्रों और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कटौती का शेड्यूल तय किया जाना चाहिए।

डीएम को दिए गए ज्ञापन में भी यही मांग प्रमुखता से रखी गई। प्रदर्शन में प्रांतीय मंत्री नारायण दास अग्रवाल, जिला महामंत्री मनोज खन्ना, नगर मंत्री अमित शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष किशोर कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, रामऔतार वर्मा, उपेन्द्र मिश्रा, अजय दीक्षित, सुरेन्द्र सिंह, राजीव खन्ना, संजय गुप्ता, प्रभात रंजन, अभिषेक जायसवाल, कंचन गुप्ता, पवन गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed