{"_id":"123-72555","slug":"Shahjahanpur-72555-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते को शौच कराने के विरोध में फायर झोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते को शौच कराने के विरोध में फायर झोंका
Shahjahanpur
Updated Mon, 12 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के आवास विकास कॉलोनी में हुई घटना
- एक महिला समेत तीन लोग नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। आवास विकास कॉलोनी में एक व्यक्ति अपने कुत्ते को पड़ोसी के घर के सामने शौच कराता था। इसका विरोध करने पर कुत्ता स्वामी ने पड़ोसी से झगड़ा कर लिया। यही नहीं आरोप है कि उस पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायर भी किया गया। जिससे उसके घर का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी नेपाल सिंह ने बताया कि कॉलोनी निवासी सरदार हरदप सिंह पुत्र हरभजन सिंह के यहां एक खतरनाक कुत्ता है। वह इस कुत्ते को उसके घर के सामने शौच कराने लाता था। नेपाल ने बताया कि नौ अगस्त को शाम के समय भी उसके घर के सामने कुत्ते को शौच कराने लाया गया। इसका उसने विरोध किया तो आरोप है कि हरदीप, उसकी पत्नी के अलावा पुत्र रमन सिंह उससे झगड़ा करने पर उतारू हो गए। इसके कुछ ही समय बाद रात साढ़े नौ बजे एक बाइक से तीन लोग उसके घर के सामने आए। वह घर के बाहर खड़ा था, तभी बाइक सवारों ने उस पर हमला बोल दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर तमंचे से फायर किया। हमले में वह तो बाल-बाल बच गया, लेकिन तमंचे की गोली गेट के शीशे पर लगी, जिससे शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सदर पुलिस ने इस मामले में हरदीप सिंह, उसकी पत्नी और उसके पुत्र रमन के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की है।