{"_id":"123-67224","slug":"Shahjahanpur-67224-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के प्रति दायित्व बढ़ाएं वकील: अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के प्रति दायित्व बढ़ाएं वकील: अजय
Shahjahanpur
Updated Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बार कौंसिल के चेयरमैन का संबोधन
- दो अस्वस्थ वकीलों को दिए दस-दस हजार के चेक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन अजय शुक्ला ने कहा है कि समाज के प्रति वकील अपने उत्तरदायित्व को बढ़ाते हुए सार्थक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि अच्छी सोच का व्यक्ति अपना क्रेडिट हमेशा दूसरों को देने को तत्पर रहता है और अधिवक्ता भी इसी मानसिकता के साथ कार्य करके समाज में अपनी अहमियत बढ़ाएं।
बार कौंसिल चेयरमैन निर्वाचित होने के बाद शनिवार को पहली बार यहां आए श्री शुक्ला अधिवक्ताओं की ओर से जिला मुख्यालय पर अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु पाराशरी की अध्यक्षता मेें कचहरी स्थित उनके चैंबर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अस्वस्थ अधिवक्ता जगन्नाथ प्रसाद और बृजबहादुर कश्यप को बार कौंसिल की ओर से इलाज के वास्ते दस-दस हजार रुपये के चेक दिए। श्री कश्यप का चेक सेंट्रल बार के अध्यक्ष विशेश्वर सिंह ने ग्रहण किया।
रामप्रसाद बिस्मिल कन्या इंटर कॉलेज में वकीलों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्री शुक्ला ने अधिवक्ताओं के प्रति बार कौंसिल की प्रतिबद्घताएं दोहराते हुए कहा: समाज वकीलों को बेहद सम्मानित दृष्टि से देखता है। इसलिए वकीलों का भी यह नैतिक दायित्व है कि वे समाज के प्रति अपनी वही भूमिका निभाने को तत्पर हों जो रोल आजादी की लड़ाई में निभाया था। अधिवक्ताओं को यह समझना होगा कि वे समाज के दिशा निर्धारक हैं।
विज्ञापन
प्रारंभ में श्री शुक्ला का यहां पहुंचने पर वकीलों ने माल्यार्पण के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रमों में मनोज कृष्ण मिश्रा, भावशील शुक्ला, गायत्री प्रकाश अवस्थी, दीप कुमार गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, आत्म प्रकाश त्रिवेदी, राजीव मिश्रा, हरिओम शुक्ल ‘ओमी’, योगेंद्र कुमार शुक्ला, प्रमोद यादव, प्रमोद मिश्रा, अरुण दीक्षित, राजीव सिंह चौहान, जदुवीर सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।