फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रकों की भिड़ंत में दो चालकों की मौत

ट्रकों की भिड़ंत में दो चालकों की मौत

Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
कटरा-फर्रुखाबाद हाइवे पर हादसा, तीन घायल
विज्ञापन

- बरेली के गांव खजुरिया का रहने वाला था जावेद
- हादसे में मरा दूसरे ट्रक का चालक बलिया जिले का
अमर उजाला नेटवर्क
जलालाबाद। कटरा-फर्रुखाबाद हाइवे पर शुक्रवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और हादसे में दोनों के चालकों की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा शुक्रवार की सुबह छह बजे कटरा-फर्रुखाबाद हाइवे पर स्थित भारत गैस एजेंसी से कुछ आगे हुआ। एक ट्रक लालकुआं से लकड़ी भरकर नागपुर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक बलिया से रुद्रपुर जा रहा था। क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसी के पास आते ही दोनों ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। वाहनों के अगले हिस्सों के परखचे उड़ गए। हादसे में एक ट्रक के चालक जावेद (30) निवासी गांव खजुरिया (बरेली) और दूसरे ट्रक के चालक थाना सिकंदरपुर (बलिया) के गांव झरही निवासी रजनीश यादव (42) की मौत हो गई। चालक जावेद का साला और ट्रक मालिक का भाई माजिद हुसैन के अलावा दूसरे ट्रक का क्लीनर उमेश यादव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में मरे दोनों चालकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना दोनों चालकों के घरवालों को दे दी गई है।
विज्ञापन




धंसी सड़क की वजह से
गई चालकों की जान
- गड्ढे से बचने के चक्कर में शुक्रवार की सुबह हुआ हादसा
अमर उजाला नेटवर्क
जलालाबाद। कटरा-फर्रुखाबाद हाइवे पर पुलिया स्थित है। इस पुलिया के पास सड़क धंस गई है और गहरा गड्ढा हो गया है। इसी गड्ढे में एक ट्रक का पहिया जाने से उसके पट्टे टूट गए और वह नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया और दोनों ट्रक चालकों की जान चली गई। चालकों की मौत के बाद उनके घरवालों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा-फर्रुखाबाद हाइवे पर गैस एजेंसी है। इससे कुछ आगे ही काफी पुरानी पुलिया है। पुलिया के पास दोनों ओर सड़क धंस गई है। काफी समय बीतने के बाद भी इस गड्ढे को भरा नहीं गया है। इस गड्ढे में लकड़ी से भरे ट्रक में जैसे ही पहिए पड़े तो उसके पट्टे टूट गए और चालक नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान सामने से धान से भरा ट्रक आ गया। दोनों ट्रकों की भिड़ंत हो गई। एक ट्रक के चालक जावेद और दूसरे के रजनीश यादव की हादसे में जान चली गई। चालक जावेद की मौत से उसके परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे तीन साल के बच्चे और गर्भवती पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। परिवार के मुखिया की मौत के बाद इनकी गुजर-बसर कैसे होगी, यही चिंता सबकों सताए जा रही है। दूसरे ट्रक के चालक रजनीश यादव की भी पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनकी परवरिश पर भी संकट के बादल छा गए हैं। लोगों का कहना है कि धंसी सड़क की वजह से ही दोनों परिवारों की खुशियां छिन गई हैं। अगर जल्द ही इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो और भी हादसे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed