{"_id":"123-57906","slug":"Shahjahanpur-57906-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलवा-हत्या के प्रयास में पिता-पुत्र नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलवा-हत्या के प्रयास में पिता-पुत्र नामजद
Shahjahanpur
Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगे भाइयों के बीच पंचायत में फायरिंग का मामला
- अभियुक्तों के धमकाने पर एसपी से मिला पीड़ित पक्ष
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। जमीन पर कब्जा छोड़ने को सगे भाइयों के बीच पंचायत के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा जानलेवा फायरिंग के मामले में तिलहर पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ बलवा और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नामजद हुए अभियुक्तों द्वारा धमकाए जाने पर पीड़ित पक्ष ने सोमवार को एसपी से फिर भेंट की और जान-माल की हिफाजत को अभियुक्तों को जल्द जेल भिजवाने का अनुरोध किया।
बता दें कि खानपुर निवासी अनिल कुमार मिश्रा ने शहर के मोहल्ला मदराखेल में रह रहे बड़े भाई राम लड़ैते के हिस्से की जमीन फसली आधार पर ठेके पर ली थी। किसी बात को लेकर भाइयों में अनबन होने पर रामलड़ैते ने खेत खाली करने को कहा। अनिल ने फसल कटने के बाद खेत छोड़ने की बात कही। विवाद बढ़ते देख अनिल ने गत छह दिसंबर को गांव में पंचायत बुलाई।
पंचायत में दोनों पक्षों के अलावा उनके समर्थक और गांव के कई बुजुर्ग भी शामिल थे। यही नहीं, झगड़ा होने के अंदेशे में अनिल ने थाने सूचना देकर पुलिसकर्मी भी बुला लिए थे, लेकिन हुआ वही जिसकी आशंका थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। इससे पंचायत में भगदड़ मच गई। अगले रोज अनिल ने थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन
इस पर अनिल ने घरवालों के साथ एसपी चंद्र प्रकाश से भेंट की और उन्हें नामजद तहरीर दी। एसपी के निर्देश पर तिलहर पुलिस ने इस मामले में राम लड़ैते और उनके बेटों दीपक, कौशल व नानक के विरुद्घ धारा 147, 148, 149 और 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की। आज एसपी को फिर पत्र देकर अनिल ने बताया कि नामजद किए गए भाई-भतीजे गिरफ्तार नहीं किए जाने से उनके हौसले बुलंद हैं और अब वे उन्हें और गवाहों को जान की धमकी दे रहे हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए जिससे कि विवेचना स्वतंत्र रूप से हो सके।