{"_id":"123-56027","slug":"Shahjahanpur-56027-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में खुशबू और छूकर पहचानों में सीमा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में खुशबू और छूकर पहचानों में सीमा अव्वल
Shahjahanpur
Updated Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता
- प्रधानाचार्य ने विजेताओं को पुरस्कार किए वितरित
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की ब्लाक स्तरीय सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर सहभागिता की।
अकर्रा रसूलपुर में खेलकूद का उद्घाटन एनपीआरसी शारदा सक्सेना ने किया। प्रतियोगिता की 50 मीटर दौड़ में अल्प दृष्टिबाधित खुशबू को प्रथम, मानसिक रूप से कमजोर चंचल को द्वितीय और मैना देवी को तृतीय स्थान मिला। कुर्सी दौड़ में श्रवण बाधित रोली को पहला, शीतल को दूसरा और रूबी को तीसरा स्थान मिला। दृष्टि बाधित बच्चों की छूकर पहचानों प्रतियोगिता में सीमा को पहला, खुशबू प्रथम को दूसरा और खुशबू द्वितीय को तीसरा स्थान मिला।
समापन पर एनपीआरसी श्रीमती सक्सेना ने प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक मुदित सेठ के साथ विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। आयोजन में सुनील मिश्रा, राजेश कुमार प्रजापति, महिपाल सिंह, रामचंद्र, हरजीत रानी, सुमन तिवारी आदि का योगदान रहा।