{"_id":"123-55396","slug":"Shahjahanpur-55396-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय वाहन चालकों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय वाहन चालकों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
Shahjahanpur
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केंद्रीय वाहन चालकों के समान वेतन सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर राजकीय वाहन चालक संघ ने जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संघ ने मुख्य सचिव को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
प्रांतीय आह्वान पर तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक राजकीय वाहन चालक लोनिवि गेस्ट हाउस परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। वाहन चालकों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। बाद में संघ ने मुख्य सचिव को स्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में केंद्रीय वाहन चालकों के समान वेतन आदि दिए जाने, लिपिक संवर्ग की भांति ही वेतन बैंड एवं ग्रेड वेतन दिए जाने, वर्दी एलाउंस प्रत्येक माह वेतन के साथ दिए जाने, पुराने निष्प्रयोज्य वाहनों के स्थान पर नए वाहन खरीदे जाने, टैक्सी प्रथा समाप्त किए जाने, दिल्ली जाने पर वाहन चालकों को यूपी निवास आदि में ठहरने की व्यवस्था किए जाने, सचिवालय आदि में वाहनों केपार्किंग की व्यवस्था करने और वाहन चालकों को बैठने की व्यवस्था किए जाने आदि की मांग की है। प्रदर्शन में संघ के जिलाध्यक्ष सादिक अली, मंत्री सुरेश शंकर पांडेय, बशीर अहमद, मदन लाल शर्मा, दीप चंद्र कश्यप, राकेश कुमार सिंह, शिव बाबू, रमेश चंद्र द्विवेदी, राजेंद्र सिंह, नरेश पाल सिंह, गौरी शंकर, मुनीश पाल, जगदीश प्रसाद, जगदीश बग्गा, कृपाल सिंह आदि वाहन चालक शामिल रहे।