{"_id":"123-53184","slug":"Shahjahanpur-53184-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर दा को कलाकारों की संगीतमय श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर दा को कलाकारों की संगीतमय श्रद्धांजलि
Shahjahanpur
Updated Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गांधी भवन में शनिवार को महान गायक और सिने अभिनेता किशोर कुमार की याद में महफिल सजाई गई। उनकी पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों ने नृत्य तथा गीतों के माध्यम से अपने प्रिय कलाकार को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की।
क्रिएटिव आर्ट के बैनर तले हुआ किशोर अवार्ड-2012 नामक कार्यक्रम का शुभारंभ दीपेंद्र वर्मा और गोपाल अग्निहोत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद खिताब पर कब्जा जमाने के लिए गायकों ने मेरे नैना सावन-भादो, मुसाफिर हूं यारो, छूकर मेरे मन को, नीले-नीले अंबर पे जैसे नगमें सुनाकर किशोर दो को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसी कड़ी में डांस कलाकारों ने अनारकली डिस्को चली, बोले चूड़ियां आदि गानों पर थिरक कर निर्णायकों को रिझाने का प्रयास किया। नगर मजिस्ट्रेट गौरव वर्मा ने भी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में मनोज खुराना, संजीव सेठ, धर्मेंद्र सक्सेना,इफ्तेखार खान, नीतू गुप्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन
सगीर अहमद, अल्विया, अमानत खान और संस्थाध्यक्ष नरेंद्र सक्सेना के कुशल संचालन में हुए कार्यक्रम में साहिल इकबाल, नितेश गुप्ता, जादूगर इस्तेजाब, निकुंज गुप्ता, शिवा सक्सेना, मो. अजीज, अजय वर्मा, शशांक शर्मा, संजीव सक्सेना, अंशुल सक्सेना, अमित सक्सेना, मयंक श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, गौरव सक्सेना, राज मिश्रा, नमित राना, कौशल सक्सेना, अंकित मिश्रा आदि का योगदान रहा। समाचार लिखे जाने तक कार्यक्रम जारी था।