{"_id":"1-50245","slug":"Shahjahanpur-50245-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट का पालिका दफ्तर पर धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मजिस्ट्रेट का पालिका दफ्तर पर धावा
Shahjahanpur
Updated Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एक दर्जन कर्मचारी गैर हाजिर मिले, वेतन रोकने के आदेश
- नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले
- कई कर्मियों की हाजिरी लगी मिली, लेकिन खुद नदारद मिले
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। नगर मजिस्ट्रेट गौरव वर्मा ने आज नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया। इसदौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित कई कर्मचारी कई-कई दिनों से गैर हाजिर मिले, जिनका वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर मजिस्ट्रेट श्री वर्मा आज दूसरी पाली में शाम चार बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने रिकार्ड रूम लेखा विभाग, टोकन सेक्सन, निर्माण, स्वास्थ्य, जलकल, अनुज्ञा आदि पटलों का विस्तृत निरीक्षण किया । रिकार्ड रूम के निरीक्षण में अभिलेख अस्त-व्यस्त मिले साथ ही पत्रावलियों आदि में दीमक लगी मिली। इसके अलावावहां पर काफी गंदगी भी पाई गई। कई पटलों के कर्मचारी पटलों से नदारत मिले, जबकि उपस्थित पंजिका में उनके हस्ताक्षर अंकित पाए गए।
श्री वर्मा ने उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने पर पाया कि कई कर्मचारी महीनों से बिना किसी सूचना के गायब हैं जिनमें इन्द्र प्रकाश, रूप किशोर, सुरेंद्र कुमार, नन्ही देवी एक माह से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही हैं। इसके अलावा शिवकुमार, अब्दुल सुलेमान, मो. उमर तथा हकीम खां, राजा राम चार दिन से अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार सिराज अली दो दिन से, मेंहदी हसन, अजीज, मो. कासिम, इकबाल, दो दिन से बिना किसी प्रार्थना पत्र के गैर हाजिर मिले। सिटी मजिस्ट्रेेट ने इन सभी कार्मिकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने संबंधितों को कार्यालय साफ-सुथरा रखने तथा रिकार्ड आदि दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता प्रदीप त्रिवेदी, सूचना विभाग के महेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को नहीं
निरीक्षण का अधिकार
पालिका चेयरमैन के रहते किसी अधिकारी को पालिका का निरीक्षण करने का अधिकार नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट गौरव वर्मा ने पालिका दफ्तर का निरीक्षण कर पालिका एक्ट का उल्लंघन किया है। दरअसल सिटी मजिस्ट्रेट पालिका पर दबाव बनाना चाह रहे रहे हैं। इसकी शिकायत शासन और अध्यक्षों के बने महासंघ में की जाएगी।
- तनवीर खां, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद शाहजहांपुर।