{"_id":"1-47113","slug":"Shahjahanpur-47113-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार दिए रुपये मांगने पर युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार दिए रुपये मांगने पर युवक पर हमला
Shahjahanpur
Updated Sat, 21 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उधार के पैसे मांगना युवक को खासा महंगा पड़ा गया। उधार लेने वाले व्यक्ति ने युवक को साथियों की मदद से लाडी-डंडों से पीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना कलान के गांव सथरा निवासी राशिद खां ने बताया कि उसने छह माह पहले गांव के ही एक व्यक्ति को दस हजार रुपये उधार दिए थे। कई बार तकादा करने के बाद भी रुपये वापस नहीं दिए गए। इस पर उसने एतराज जताया और गुरुवार की शाम रुपये वापस देने को कहा। इतना सुन कर उक्त व्यक्ति बौखला गया और अपने साथियों की मदद से उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।