फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मुठभेड़ के बाद पांच बदमाश धरे

मुठभेड़ के बाद पांच बदमाश धरे

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
युवकों के पास से कई तमंचे, कारतूस मिले
विज्ञापन

- कार के कागज भी नहीं दिखा सके आरोपी
अमर उजाला नेटवर्क
जलालाबाद। शनिवार देर रात कोतवाली पुलिस ने स्कार्पियो सवार पांच युवकों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इन युवकों के पास से तीन तमंचे और कई कारतूस मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवक शातिर बदमाश हैं और लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं।
कोतवाली इंचार्ज आरके सिंह ने बताया कि शनिवार रात वह याकूबपुर पड़ाव पर हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रहे एसआई रामभरोसे अन्य पुलिस कर्मियों से बात कर रहे थे कि करीब साढ़े बारह बजे बिना नंबर प्लेट की सफेद स्कार्पियो गाड़ी को आता देख उसे रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

श्री सिंह के अनुसार इस दौरान अगली सीट पर बैठे युवक ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंककर भागने का प्रयास किया। इस दौरान घेराबंदी करने पर गाड़ी पर सवार दूसरे युवक ने फायर कर दिया, परंतु इसके बाद भी पुलिस बल ने गाड़ी समेत इन लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री सिंह ने बताया कि पहला फायर करने वाला अगली सीट पर बैठा युवक थाना नकटिया के चेतना कालोनी निवासी वरुण कुमार उर्फ मोनू पंडित था, जिसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस जिंदा और एक खोखा मिला। एक अन्य युवक ने अपना नाम थाना नकटिया के जयंत इंकलेव निवासी सूर्यकांत शुक्ला बताया। इसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। तीसरा उक्त पते का निवासी जगपाल था, जिसके पास से 12 बोर का तमंचा दो कारतूस जिंदा और एक खोखा मिला, जबकि दो अन्य युवकों ने अपना नाम विकास मिश्रा एवं अजय मिश्रा बताये हैं जो इसी थाना क्षेत्र के गांव झरहरहरीपुर निवासी है। इन दोनों के पास से भी पुलिस को दो-दो कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed