{"_id":"1-41461","slug":"Shahjahanpur-41461-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे भी नहीं मिल पा रही बिजली: वीरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे भी नहीं मिल पा रही बिजली: वीरेंद्र
Shahjahanpur
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने तय की प्रदर्शन की रणनीति
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। भाजपा की विकास खंड भावलखेड़ा गांव लधौली में रविवार को हुई बैठक में पार्टी की ओर से 16 मई को कलक्ट्रेट पर होने वाले प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ गांवों में बिजली न के बराबर आती है। 18 घंटे बिजली देने का दावा करने वाली सरकार किसानों को चार घंटे भी बिजली उपलब्ध नहीं करा पा रही है।
यादव ने कहा कि किसानों का गेहूं तौला नहीं जा रहा है। सरकार बोरों का इंतजाम नहीं कर पा रही है। प्रदेश और केंद्र दोनों सरकारें किसान विरोधी हैं। उन्होंने इन सभी समस्याओं को लेकर 16 मई को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में लल्ला सिंह, राजवीर सिंह, यदुनाथ सिंह, मदनपाल, रामकिशन, रामनाथ गुप्ता, सूरज सिंह यादव, महिपाल सिंह, रामौतार वर्मा, प्रेम कुमार सिंह, दिलीप कुमार, जयराम मौजूद रहे।