{"_id":"1-41456","slug":"Shahjahanpur-41456-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों ने फांसी लगा खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों ने फांसी लगा खुदकुशी की
Shahjahanpur
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की वजह तलाशने को पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मरने वाले के शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
शहर के मोहल्ला मतानी निवासी राम किशोर (40) पुत्र धनी राम ने शनिवार की रात करीब दस बजे घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया कि शनिवार देर रात खाना खाने के बाद सभी लोग सोने के लिए छत पर चले गए। राम किशोर से भी छत पर चलने की बात कही, लेकिन उसने कहा कि वह नीचे ही सोएगा, उसकी तबियत ठीक नहीं है। इस पर सभी परिजन छत पर चले गए। जबकि राम किशोर ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि राम किशोर की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
सेहरामऊ दक्षिणी। गांव लक्षमनपुर निवासी रक्षपाल अपने भांजी दामाद श्याम बाबू के घर कई साल से रहता था। वह गांव के बाहर स्थित पालेसर पर काम करता था। रात में वह वहीं रुक गया था। रविवार की सुबह उसका शव एक यूकेलिप्टिस के पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। परिजनों का कहना है कि रक्षपाल ने फांसी पर झूल कर खुदकुशी की है। आत्महत्या की वजह तलाशने को पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।