{"_id":"1-41414","slug":"Shahjahanpur-41414-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर सो रहे वृद्ध को हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर सो रहे वृद्ध को हत्या
Shahjahanpur
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुकदमेदारी की रंजिश में हुआ हमला
- कांट क्षेत्र में हुई घटना से फैली सनसनी
अमर उजाला नेटवर्क
कांट (शाहजहांपुर)। मुकदमेदारी की रंजिश में खेत पर सो रहे वृद्ध पर जानलेवा हमला बोल दिया गया। ताबड़तोड़ फायरिंग कर वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने इस मामले चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना शुक्रवार की रात दस बजे हुई। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव परसनिया निवासी पन्ना लाल (65) का कांट क्षेत्र के गांव बिलंदापुर में खेत है। पन्ना लाल खेत पर ही पड़ी झोपड़ी में रहता था। शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद हमलावर फरार हो गए। मृतक भतीजे रामसेवक ने बताया कि वह एक मुकदमे में गवाह है, इसी को लेकर प्रेमबाबू, कमलेश आदि से रंजिश चल रही है। इसी को लेकर उसके ताऊ की हत्या की गई है। रामसवेक ने बताया कि शुक्रवार की रात आठ बजे वह अपने ताऊ को खाना देने के लिए खेत पर आया था। खाना देने के बाद वह गांव लौट रहा था, इसी दौरान कुछ दूर जाते ही उसे अपने खेत पर फायरिंग की आवाज सुनाई दी। वह लौट कर आया तो उसके ताऊ खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे और हमलावर भाग रहे थे। वह जब तक मौके पर पहुंचा, तब तक उसके ताऊ दम तोड़ चुके थे। कांट कोतवाली के एसएसआई ने बताया कि रामसेवक एक मुकदमे में गवाह है, इसी को लेकर उसके ताऊ पन्ना लाल की हत्या की गई है। एसएसआई ने बताया कि आरोपी रामकृष्ण, शिव शरन, कमलेश, प्रेमबाबू निवासी गांव परसनिया थाना सेहरामऊ दक्षिणी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।