{"_id":"1-40755","slug":"Shahjahanpur-40755-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी के सहारे हैं जर्जर पोल वाल्मीकि बस्ती वाले भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्सी के सहारे हैं जर्जर पोल वाल्मीकि बस्ती वाले भड़के
Shahjahanpur
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
- महमानशाह में अधिशासी अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन
- कार्यवाही नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। मोहल्ला मेहमानशाह में जर्जर और गिरताऊ बिजली खंभों के विरोध में मुहल्लेवासियों के गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज कार्यकर्ताओं ने बिजली समस्या के विरोध में अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वाल्मीकि बस्ती महमानशाह किला में लगे सभी बिजली पोल करीब 40 साल पुराने हैं और जर्जर हो चुके हैं। कई खंभे तो गिरताऊ हालत में हैं, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। यह जर्जर खंभे बस्ती वालों के लिए खतरा बनेेेेे हुए हैं। खस्ताहाल बिजली पोल होने की शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से लिखित एवं मौखिक रूप से की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। कई बार मुहल्लेवासियों ने अब्दुल्लागंज उपकेंद्र पर जाकर भी समस्याएं बताई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। शायद बिजली विभाग के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बस्ती के लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग और उनके अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन में आकाश आनंद, रमेश कुमार, राजकुमार, राजेंद्र, गनेश, निराला, विनय, मंगला देवी, माला, संतोष, मुन्नी, दीक्षा, शिवानी, अर्चना, लक्ष्मी आदि शामिल रहे।