{"_id":"1-40585","slug":"Shahjahanpur-40585-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद द्वार मैदान पर नुमाइश लगने की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद द्वार मैदान पर नुमाइश लगने की तैयारियां शुरू
Shahjahanpur
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी की छुुट्टियों में अगर बच्चों समेत बाहर जाने के बजाय अपने शहर में ही मनोरंजन का ठिकाना तलाश कर रहे हैं तो वार्षिक मेला प्रदर्शनी का लुत्फ उठाने को अगले कुछ दिन और इंतजार करें। टाउनहाल स्थित शहीद द्वार मैदान पर हर साल की तरह इस बार भी नुमाइश लगने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
हमेशा की तरह इस वर्ष भी नुमाइश में तरह-तरह के झूले और देश के विभिन्न शहरों में निर्मित उपयोगी सामानों की दुकानें प्रदर्शनी ग्राउंड पर आ चुकी हैं। नुमाइश की व्यवस्था से जुड़े वसीउल्ला खां, इमरान खां, मन्जूर इकबाल, ज्ञानेन्द्र यादव, शफीक आदि ने बताया: प्रदर्शनी मेें हवाई झूला, नाव झूला, ब्रेक डांस झूला, ड्रैगन झूला, सॉफ्टी कार्नर, खिलौना शॉप आदि बच्चों का मुख्य आकर्षण होंगी। इसी तरह महिलाओं के लिए जयपुरी चूड़ी स्टोर, आर्टीफिशियल ज्वैलरी, हैंडीक्रॉफ्ट के सामान आदि दुकानें उपलब्ध होंगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन सात मई को निवर्तमान चेयरमैन तनवीर खां करेंगे।