{"_id":"1-40427","slug":"Shahjahanpur-40427-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Shahjahanpur
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जमीन के लिए बुजुर्ग को दे दिया था जहर
- घटना के दो साल बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
अमर उजाला नेटवर्क
रोजा। दस बीघा जमीन के पीछे एक बुजुर्ग की शराब में जहर देकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की ओर से मामला टालने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गांव पिपरिया प्रहलाद निवासी रामदीन का आरोप है कि उसके चाचा हरद्वारी लाल ने घटना के चार दिन पहले गांव के लेखराज के हाथों दस बीघा खेत बेचा था, जिसका पैसा मांगने पर 19 मई 2010 को लेखराज, रामवीर,अवधेश और सुरजीत ने शराब में जहर देकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना दिए जाने के बाद भी लाश का पोस्टमार्टम नहीं कराया था।
वादी रामदीन को सुनने के बाद अदालत ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।