{"_id":"1-40420","slug":"Shahjahanpur-40420-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 घंटे बाद हड़ताल खत्म, उमड़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 घंटे बाद हड़ताल खत्म, उमड़े मरीज
Shahjahanpur
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारह सौ मरीज आए ओपीडी में, चालीस हुए भर्ती
- ईएमओ डॉ. हिमांशु शेखर पर हमले के बाद डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी चले गए थे हड़ताल पर
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। ईएमओ डॉ. हिमांशु शेखर पर हुए हमले के विरोध में की गई डॉक्टर्स और कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई। बुधवार को सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलीं। जिसके चलते जिला अस्पताल में मरीज काफी संख्या में आए।
सोमवार की रात पुवायां क्षेत्र के गांव फतेह बुजुर्ग निवासी अंकित कुमार को टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी थी। उसे मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल में लेकर आया गया था। जहां तुरंत ही उसने दम तोड़ दिया था। इससे बौखलाए साथियों ने इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. हिमांशु शेखर पर हमला बोल दिया था। हमले में डॉ. शेखर के गंभीर चोटें आई थीं, उन्हें अस्पताल में ही भर्ती किया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
डॉक्टर पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गए थे। 17 घंटे चली हड़ताल के कारण इमरजेंसी के अलावा ओपीडी और इंडोर आदि में स्वास्थ्य सेवाएं बंद रही थीं। देर रात डीएम के आश्वासन पर हड़ताल खत्म कर दी गई थी। जिससे इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी गई थीं। मंगलवार की रात जिला अस्पताल में करीब 40 मरीज भर्ती किए गए, जबकि बुधवार को अस्पताल में ओपीडी भी शुरू कर दी गई। आज करीब 12 सौ मरीज ओपीडी में देखे गए।
विज्ञापन
सिर में गंभीर चोट आई थी अंकित के
टाटा मैजिक की टक्कर से अंकित के सिर में गंभीर चोट लगी थी। जिससे उसका बचना मुश्किल ही था, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई है।