{"_id":"1-40342","slug":"Shahjahanpur-40342-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्टर खरीदने पर भिड़ा रहे हैं नमकीन का पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वार्टर खरीदने पर भिड़ा रहे हैं नमकीन का पैकेट
Shahjahanpur
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली में जिला आबकारी अधिकारी पर गाज गिरने के बाद भी नहीं ले रहे सबक मेन..
- ग्राहक के ऐसा न करने पर अक्सर होते रहते हैं झगड़े
- हर दुकान पर रखी हैं लोकल बनी नमकीन की पेटियां
सुनील अग्निहोत्री
शाहजहांपुर। पड़ोसी जनपद बरेली में निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचे जाने पर जिला आबकारी अधिकारी को अपने दायित्वों का निर्वहन भलीभांति न कर पाने का दोषी पाते हुए मुख्यमंत्री ने निलंबित किया है। यहां मदिरा के अधिक दाम भले ही न लिए जा रहे हों, पर शराब के साथ नमकीन का खेल खुल्लम खुल्ला खेला जा रहा है।
लोकल बनी हुई इस नमकीन के पैकेटों से भरी पेटियां की पेटियां हर विदेशी मदिरा की दुकान पर रखी हैं। 85 और 95 रुपये का क्वार्टर खरीदने पर जबरन एक नमकीन का पैकेट यह कहकर ग्राहक को भिड़ा दिया जाता है कि छुट्टा नहीं है। पांच रुपये का नमकीन ले जाइए। ग्राहक के नमकीन लेने से इनकार करने पर या तो झगड़ा होने लगता है या फिर उसे यह कहकर वापस कर दिया जाता है कि किसी और दुकान से शराब खरीद ले। ग्राहक और दुकानदार दोनों को यह भलीभांति जानकारी है कि हर दुकान पर बगैर नमकीन का पैकेट लिए शराब का क्वार्टर मिलने वाला नहीं है। मजबूरन मरता क्या न करता ग्राहक को यह पांच रुपये का नमकीन का पैकेट लेना ही पड़ता है।
बता दें कि जो नमकीन के पैकेट शराब की दुकानों से ग्राहकों को दिये जाते हैं वह लोकल बने हुए स्तरहीन होते हैं। निसंदेह उसकी कीमत पांच रुपये हरगिज नहीं हो सकती। एक-एक दुकान से दिनभर में सैकड़ों की संख्या में यह पैकेट ग्राहकों को जबरिया भिड़ाए जाते हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर भर की तमाम दुकानों से इन्हें खपाने के बाद नित्य कितनी बड़ी रकम इस नमकीन के खेल से मुहैया होती होगी। बरेली में जिला आबकारी अधिकारी पर गाज गिरने के बाद भी यहां इससे सबक नहीं लिया गया है। फिलहाल शराब के साथ नमकीन का खेल बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन
आबकारी अधिकारी का मोबाइल रहा स्विच ऑफ
जिला आबकारी अधिकारी ओपी चौरसिया से इस बावत बात करने का बहुत प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल शाम चार बजे से रात नौ बजे तक लगातार ऑफ रहा।