फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ऑडिट रिपोर्ट के सत्यापन को टेक्निकल कमेटी गठित

ऑडिट रिपोर्ट के सत्यापन को टेक्निकल कमेटी गठित

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिंधौली ब्लॉक में मनरेगा के सोशल ऑडिट का मामला
विज्ञापन

- 21.63 लाख की रिकवरी निकलने पर भड़के ग्राम प्रधान
- प्रधानों के सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी पर बनी समिति
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सिंधौली ब्लॉक के गांवों में मनरेगा के तहत कराए गए कामों में सोशल ऑडिट टीम को मिले सरकारी धनराशि के दुरुपयोग के मामलों के सत्यापन को सीडीओ डॉ. राममनोहर मिश्रा ने लोनिवि प्रांतीय खंड के एक्सईएन आरके सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। इससे पहले, संबंधित ग्राम प्रधानों ने बृहस्पतिवार को सीडीओ से मिलकर सोशल ऑडिट टीम की ब्लॉक समन्वयक गीता शर्मा के खिलाफ ज्ञापन दिया और उनकी जांच पर कई सवाल खड़े करके दोबारा जांच नहीं किए जाने पर सामूहिक त्यागपत्र देने की चेतावनी दी।


इसलिए भड़के क्षेत्र
के ग्राम प्रधान
मनरेगा की सोशल ऑडिट टीम ने पिछले दिनों सिंधौली क्षेत्र के गांव गनपतपुर हरैया, महानंदपुर, मूड़ा हारिस, खंडसार, दिलावरपुर, पिलखना, नगरिया प्रयागपुर, चक कन्हऊ, जमुनियां, अनावा, गरगैया, मुड़िया पवांर, खिरिया पाठक और भटपुरा रसूलपुर में जांच की थी। जांच में मनरेगा मद में 18.60 लाख रुपये और इंदिरा आवासों केनिर्माण में 3.03 लाख रुपये का गोलमाल पाया गया।
विज्ञापन

सिंधौली की ब्लॉक समन्वयक गीता शर्मा ने इस धनराशि की रिकवरी किए जाने की सिफारिश करते हुए जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी तो संबंधित प्रधान भड़क उठे। उन्होंने ब्लॉक समन्वयक पर टीम सदस्यों केमाध्यम से धन की उगाही कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि सोशल ऑडिट टीम को तकनीकी ज्ञान नहीं होने के कारण बीडीओ और ब्लॉक के जेई स्तर से जांच कराई जानी चाहिए। प्रधानों के इस तर्क को जायज मानते हुए सीडीओ ने जांच कमेटी गठित की।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानों की आपत्ति
ठीक, कराएंगे जांच
‘सोशल ऑडिट टीम की तकनीकी जानकारी पर प्रधानों की आपत्ति सही मानते हुए उन सभी गांवों में तकनीकी टीम से जांच कराई जाएगी, जहां की रिपोर्ट सोशल ऑडिट टीम से मिली हैं। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन (प्रांतीय खंड) के नेतृत्व में गठित टीम में सिंधौली के बीडीओ और ब्लॉक स्तरीय एक अन्य अधिकारी को शामिल किया गया है।’
-डॉ. राममनोहर मिश्रा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed