{"_id":"123-107526","slug":"Shahjahanpur-107526-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महेश का गर्रा नदी में शव मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता महेश का गर्रा नदी में शव मिला
Shahjahanpur
Updated Wed, 03 Dec 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। क्षेेत्र के गांव चौहनापुर से छह दिन पहले गायब हुए महेश का शव मंगलवार को गर्रा नदी में थाना शाहबाद(हरदोई) क्षेत्र के गांव सुहागपुर के पास बरामद हुआ है।
गांव चौहानापुर में रहने वाले ज्ञानबाबू का 20 वर्षीय पुत्र महेश 26 नवंबर को गांव के गुड्डू, चंद्रशेखर और आत्मा के साथ पड़ोस के गांव में शराब पीने गया था। दूसरे दिन महेश की चप्पल गांव के पास से गुजर रही गर्रा नदी के किनारे रखी मिली थी। ज्ञानबाबू ने महेश के तीनों साथियों पर बेटे को गायब करने का शक जताया था। रविवार को गुड्डू का शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ के नीचे पड़ा मिला था। गुड्डू के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। इसी के चलते गुड्डू के साथी चंद्रशेखर और आत्मा गांव से फरार हो गए थे। मंगलवार को महेश का शव बरामद हो गया है। शाहबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।