फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पता पूछने के बहाने लूटने वाले धरे गए

पता पूछने के बहाने लूटने वाले धरे गए

Sat, 29 Nov 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sat, 29 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
- चार महीने पहले हुई लूट का क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा
विज्ञापन

- बदमाशों के पास से लूटी बाइक, मोबाइल और तमंचा बरामद
- एसपी ने की टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र में बुधवाना रोड पर चार महीने पहले हुई लूट का क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश, राहगीरों से किसी गांव का पता पूछकर उन्हें निशाना बनाते थे। पकड़े गए दो बदमाशों के पास से लूटी गई बाइक और मोबाइल भी बरामद हुए हैं। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र में रहने वाले राजीव कुमार 13 नवंबर को बाइक से अपनी सास के साथ बुधवाना रोड से गुजर रहे थे। गांव बुरूआ के मोड़ पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनकी बाइक, मोबाइल और नगदी लूट ली थी। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी थी। राजीव की तहरीर पर मदनापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी ने मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया था। क्राइम ब्रांच ने लूटे गए मोबाइल की मदद से बदमाशों का सुराग लगाया। क्राइम ब्रांच ने मदनापुर पुलिस की मदद से दो बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों के पास से लूटी गई बाइक, मोबाइल,नगदी और एक तमंचा बरामद हुआ है। पकड़े गए बदमाश थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव भरगवां में रहने वाला शमीम सैय्यद और इसी क्षेत्र के गांव साहबगंज निवासी शंभू धानुक हैं। शंभू ने बताया कि उसके गैंग में चार लोग हैं। वह लोग कम चलने वाली सड़क पर राहगीरों को रोक कर पता पूछते थे। जब राहगीर उन्हें पता बताने के लिए रुकता था तो वह तमंचा दिखाकर उन्हें लूट लिया करते थे। शंभू के ऊपर आसपास के थानों में लूट और अपहरण के कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस उनके गैंग के बचे दो सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed