फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गन्ने की तोल न होने पर भड़के किसान, प्रदर्शन

गन्ने की तोल न होने पर भड़के किसान, प्रदर्शन

Sat, 29 Nov 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sat, 29 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गेट पर की मिल प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

- पेराई मशीन का गवर्नर खराब होने से परेशानी बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/ तिलहर। दो दिनों से टोकन मिलने के बाद खुले आसमान के नीचे ठिठुर रहे किसानों का गन्ना न तोले जाने पर शुक्रवार को उनका धैर्य जवाब दे गया। गन्ना न तुलने पर भड़के किसानों ने मिल के कांटे पर हंगामा काटते हुए मिल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही किसानों का शोषण का आरोप लगाते हुए डीएम से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू हुए अभी चार दिन ही हुए हैं कि मिल में गन्ना पेराई के लगे गवर्नर में खराबी आने से मिल को बंद करना पड़ा। इस वजह से गवर्नर को गाजियाबाद भेजना पड़ा, जिसे रिपेयर करा लिया गया, लेकिन शाम तीन बजे तक मिल में पेराई चालू नहीं हो सकी। इसी वजह से गन्ने की खरीद को रोक दिया गया। इससे परेशान किसानों को भारी दिक्कत हुई। प्रदर्शन करने वालों में राजनपुर के रामेश्वर, महेश, युसुफ अली, गैसरा के वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र, लखोहा के ओमकार, ज्वाला प्रसाद, हुसैनपुर कवरा के द्रोणपाल, नन्हेलाल, जोधपुर नवदिया के प्रताप सिंह, चौदपुर के दाताराम, खिरियामाल के नरेंद्र पाल सिंह सहित कई किसान शामिल रहे।
विज्ञापन




‘गर्वनर को सही करवा दिया है। शुक्रवार को करीब पौने चार बजे से तिलहर चीनी मिल में गन्ने की पेराई शुरू करवा दी गई है। किसानों को गन्ने की तोल कराने में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी को गन्ना तोल कराने में परेशानी हो तो बताए। उसका समाधान कराया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीके पटेल, डीसीओ


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed