{"_id":"123-106650","slug":"Shahjahanpur-106650-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में फिर उछला पत्थर, बचा व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में फिर उछला पत्थर, बचा व्यापारी
Shahjahanpur
Updated Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
- पीडब्ल्यूडी एक्सईएन के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। कस्बे में सर्राफ व वस्त्र व्यवसायी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह बृहस्पतिवार को बाल-बाल बच गए। दुकान पर जिस समय वह बैठे थे, उसी समय क्षतिग्रस्त सड़क का पत्थर उछलकर उनकी दुकान की तरफ आया। खैर यह हुई पत्थर शीशे से टकराकर रह गए। इससे शीशा टूट गया। पत्थर इतनी स्पीड से आया था कि वह शीशा तोड़ने के बाद लोहे की अलमारी से टकराया। पत्थर आता देख सिंह ने बचने की कोशिश की थी, इसलिए वह इसकी चपेट में आने से बच गए।
इस घटना के बाद व्यापारी सिंह ने व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा सर्राफ सहित तमाम व्यापारियों को जानकारी दी। फिर वे लोग पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को जिम्मेदार बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए थानाध्यक्ष, सीओ तथा एसडीएम को प्रार्थना पत्र देने गए। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने व्यापारियों को उच्चाधिकारियों से आवश्यक निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।