फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   फायर वर्क्स व्यापार मंडल के गठन में भी फर्जीवाड़ा!

फायर वर्क्स व्यापार मंडल के गठन में भी फर्जीवाड़ा!

Sat, 11 Oct 2014 05:34 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sat, 11 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी में पटाखा मार्केट पर विवाद और गहराया
विज्ञापन

- कंछल गुट पर फर्जी कोषाध्यक्ष बनाने का लगाया आरोप
- एडीएम से मिलकर कहा, सार्वजनिक रूप से दें ठेका
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। व्यापार मंडल कंछल गुट के पदाधिकारी फायर वर्क्स व्यापार मंडल के गठन में फर्जीवाड़ा के आरोपों से घिर गए हैं। फायर वर्क्स व्यापार मंडल में कोषाध्यक्ष बताए गए आतिशबाजी के पुराने लाइसेंसी हाजी जियाउल्ला खां शुक्रवार को दो अन्य व्यापार संगठनों केजिलाध्यक्ष को साथ लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम प्रशासन को पत्र देकर बताया कि फायर वर्क्स व्यापार मंडल से उनका कोई सरोकार नहीं।
दिवाली पर आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए भंग समन्वय समिति के पैड का इस्तेमाल करने से कंछल गुट के पदाधिकारियों की खासी किरकिरी हो चुकी है। इससे बचने के लिए बीते दिन संगठन के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने जीआईसी मैदान एलाट कराने को फायर वर्क्स व्यापार मंडल के पैड पर ज्ञापन तैयार कर एडीएम को भिजवाया। इस संगठन में शहर के पुराने आतिशबाजी लाइसेंसी हाजी जियाउल्ला खां को कोषाध्यक्ष और कुलदीप गुप्ता को महामंत्री दर्शाया गया है। इधर, जियाउल्ला को अपने नाम का इस्तेमाल किए जाने की भनक मिली तो उन्होंने जीआईसी के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह से संपर्क करके वस्तु स्थिति बताई और फिर एडीएम से मिले।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि फर्जी लेटर पैड के इस्तेमाल से साफ है कि कंछल गुट के लोग पटाखा मार्केट के बहाने जीआईसी मैदान पर कब्जा करके दुकानदारों से लाखों की अवैध वसूली करना चाहते हैं। इसलिए संगठन विशेष के बजाय मैदान का सार्वजनिक ठेका किया जाए और फर्जी संगठनों की आड़ लेकर प्रशासन को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुल्क लिए बगैर मैदान
नहीं होगा आवंटित
‘पिछले साल दिवाली बाजार के ठेका से कॉलेज को मिली 1.52 लाख रुपये की धनराशि के खर्च का ऑडिट हो चुका है। इसलिए इस बार मैदान का अधिक शुल्क लिए बगैर उसका ठेका दिए जाने पर ऑडिट आपत्ति हो सकती है। इस मसले पर शनिवार को एडीएम से दिशा निर्देश लेकर अंतिम निर्णय किया जाएगा।’
-रणवीर सिंह, प्रधानाचार्य, जीआईसी



जीआईसी प्रिंसिपल
से मिले व्यापारी
शाहजहांपुर। व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता शहर के आतिशबाजी विक्रेताओं को साथ लेकर शुक्रवार को जीआईसी के प्रधानाचार्य से मिले। उन्होंने प्रधानाचार्य के समक्ष प्रस्ताव रखा कि दिवाली पर दुकानें लगाने केलिए कॉलेज के मैदान पर वह अपने स्तर से दुकानें किसी ठेकेदार से बनवाकर उपलब्ध करा दें।

व्यापारी नेता गुप्ता ने इसके एवज में किराए की रसीदें कटवाने की भी सहमति दी। प्रधानाचार्य ने आश्वस्त किया कि शनिवार को कालेज प्रबंध समिति की बैठक में दुकानों का किराया तय करके उसी के अनुरूप धनराशि जमा कराई जाएगी। इस मौके पर सगीर अहमद अंसारी, हनीफ खां, संजय सारस्वत, संदीप मिश्रा, इकबाल अली, योगेश गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed